'Dhurandhar' के टीजर की रिलीज डेट आई सामने !! रणवीर सिंह के बर्थडे पर फैन्स को मिलेगा बड़ा सरप्राइज

Ranveer Singh’s 'Dhurandhar' Teaser: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) पहली बार एक स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में काम करने जा रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने अब इस मूवी के टीजर को पेश करने की तारीख चुन ली है। आइए जानते हैं कब 'धुरंधर' का टीजर रिलीज होने जा रहा है।

Ranveer Singh’s 'Dhurandhar' Teaser: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में से एक रणवीर सिंह को बड़े परदे पर धमाल मचाते हुए देखने के लिए फैन्स बेताब हैं। बीते कई महीनों से रणवीर सिंह स्पाई थ्रिलर मूवी 'धुरंधर' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। इंटरनेट पर कई बार फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) से रणवीर सिंह का लुक भी लीक हो चुका है। रिपोर्ट्स बता रही हैं कि फैन्स को बढ़ती बेताबी को देखते हुए अब उन्होंने 'धुरंधर' के टीजर को रिलीज करने का फैसला कर लिया है। आइए जानते हैं किस दिन मेकर्स रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर' के टीजर को रिलीज करेंगे।

Ranveer Singh’s 'Dhurandhar'

इस दिन रिलीज होने वाला है 'धुरंधर' का टीजर

आदित्य धर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'धुरंधर' को लेकर अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक मेकर्स ने रणवीर सिंह के जन्मदिन पर टीजर को रिलीज करने का प्लान बनाया है। 'धुरंधर' का टीजर 6 जुलाई को रिलीज किया जा सकता है। बताते चलें अभी तक निर्माताओं की ओर इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है।

End of Feed