SCOOP: 'धुरंधर' के रनटाइम का हुआ खुलासा, रणवीर सिंह के करियर की होगी सबसे लंबी फिल्म

Ranveer Singh's Dhurandhar: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) लंबे समय से लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस मूवी को लेकर अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 'धुरंधर' का रनटाइम 3 घंटे से ज्यादा होने वाला है। यह रणवीर सिंह के करियर की सबसे लंबी मूवी होगी।

Ranveer Singh's Dhurandhar: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) का इंतजार फैन्स बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। इस मूवी का ट्रेलर पहले 12 नवंबर के दिन रिलीज होने वाला था लेकिन दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के बाद मेकर्स ने इसे स्थगित कर दिया था। रिपोर्ट्स बता रही हैं कि निर्माताओं ने रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के ट्रेलर को रिलीज करने के लिए 18 नवंबर का दिन चुना है। 'धुरंधर' को लेकर अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके अनुसार यह रणवीर सिंह के करियर की सबसे लंबी मूवी होने वाली है। तो चलिए जानते हैं रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' का रनटाइम कितना होने वाला है।

Ranveer Singh's Dhurandhar

Pic Credit: Instagram/Ranveer Singh

इतनी लंबी होगी रणवीर सिंह की 'धुरंधर'

बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्रों की मानें तो 'धुरंधर' के धांसू मूवी है। इस मूवी में रणवीर सिंह के करैक्टर पर ज्यादा फोकस किया गया है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा कई बड़े-बड़े स्टार्स भी मौजूद हैं, जो अहम रोल में दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि 'धुरंधर' का रनटाइम 3 घंटे से ज्यादा होने वाला है। कहा जा रहा है कि 'धुरंधर' को देखने के लिए दर्शकों को लगभग 3 घंटे 5 तक सिनेमाघरों में बैठने होगा। फिल्म का फाइनल टाइम आदित्य धर द्वारा अगले 10 दिनों में लॉक कर दिया जाएगा।

End of Feed