Ranveer Singh in Golden Temple: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आदित्य धर (Aditya Dhar) ने अपनी अपकमिंग फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है। जिसके बाद अब फिल्म का दूसरा शेड्यूल शुरू कर दिया है। दोनों ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में वह आदित्या धर के साथ गोल्डन टेंपल में नजर आ रहे हैं। दोनों ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भगवान से प्रार्थना की है। रणवीर सिंह ने दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। एक जिसमें वह सिर झुकाए आशीर्वाद मांगते नजर आ रहे हैं और दूसरी जहां वह निर्देशक आदित्य धर के साथ पोज दे रहे हैं। इन फोटोज में रणवीर सिंह एक सफेद शर्ट पहने नजर आ रहे हैं और उन्होंने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय।' इन फोटोज में एक्टर काफी अच्छे दिख रहे हैं। यहां इस वायरल तस्वीर पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- विराट-अनुष्का के बेटे अकाय कोहली की फेक तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल, फोटो देख भड़के फैंस, कहा-'तुम लोगों के चक्कर में ही..'
Ranveer Singh Visits Golden Temple With Director Aditya Dhar. Did Duo Just Drop Hint About Untitled Film?
रणवीर सिंह और आदित्य धर ने लिया आशिर्वाद
जबकि आदित्य ने रणवीप सिंह के साथ और भी तस्वीरें शेयर की हैं। कुछ फोटोज में दोनों को स्वर्ण मंदिर के सामने एक साथ पोज देते देखा जा सकता है। धर ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'धन्य हुए'। बता दें कि टीम ने बैंकॉक, थाईलैंड में फिल्म का पहला शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया है और रणवीर सिंह अगले शेड्यूल के लिए नवंबर में शूटिंग शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।
