बॉलीवुड

FWICE के बैन के बाद Ranveer Singh ने शेयर की पहली तस्वीर, विवादों के बीच हुई वायरल

  • Authored by: अभय
  • Updated May 30, 2026, 10:00 AM IST

Ranveer Singh First Post After FWICE Ban: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अभी हाल ही में अपनी नई तस्वीर शेयर की है। FWICE द्वारा बैन लगने के बाद ये रणवीर सिंह की ये पहली तस्वीर है।

Image

रणवीर सिंह ने शेयर की नई तस्वीर (Image Source: Ranveer Singh Instagram/ IMDb)

Ranveer Singh First Post After FWICE Ban: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी छोड़ी हुई फिल्म डॉन 3 (Don 3) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म डॉन 3 को लेकर रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। इस विवाद के बाद FWICE ने रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया है। इसके बाद से रणवीर सिंह काफी चर्चा में हैं। इन सब के बीच रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक नई तस्वीर शेयर की है। इसके अलावा FWICE के द्वारा रणवीर सिंह पर लगाए गए बैन पर राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) ने भी रिएक्शन दिया है। (ये भी पढ़ें: 'Don 3': रणवीर सिंह-फरहान अख्तर के बीच विवाद को सुलझाएंगे Salman Khan, बनेंगे शांति दूत?)

रणवीर सिंह ने शेयर की तस्वीर

एक्टर रणवीर सिंह एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह रणवीर सिंह का अभी हाल ही में शेयर किया गया एक पोस्ट है। FWICE द्वारा उन पर लगाए गए प्रतिबंध के बाद रणवीर ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली फोटो शेयर की। रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फुटबॉल मैच से पहले इंग्लैंड और आर्सेनल के स्टार मिडफील्डर डेक्लन राइस के साथ एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। रणवीर सिंह ने इस तस्वीर को 'तेरे जैसा यार कहां' गाने के साथ शेयर किया है। रणवीर सिंह की इस तस्वीर को खूब शेयर किया जा रहा है। (ये भी पढ़ें: Don 3 Controversy: फरहान अख्तर ने मारी Ranveer Singh के 35 करोड़ के ऑफर को ठोकर)

राम गोपाल वर्मा ने बैन पर कही ये बात

एक्स (पहले ट्विटर) पर राम गोपाल वर्मा ने FWICE पर सवाल उठाते हुए कहा कि असली बैन रणवीर सिंह पर नहीं, बल्कि FWICE पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो ‘बैन’ या ‘नॉन-कोऑपरेशन’ की बात की जा रही है, वह आगे चलकर संघ के लिए ही एक ‘मजाक’ बनकर रह जाएगी। राम गोपाल वर्मा ने इसे पुराने सिस्टम की एक ऐसी यूनियन बताया जो अब भी अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश कर रही है और सिर्फ दिखावे की ताकत दिखा रही है। उनका कहना है कि FWICE जिन लाखों मजदूरों की बात करता है, उन्हें खुद अंदर की सच्चाई के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती, खासकर रणवीर सिंह और फिल्म फिल्म डॉन 3 के मेकर्स के बीच चल रहे विवाद की।

FWICE पर दिया रिएक्शन

राम गोपाल वर्मा ये भी कहा कि FWICE कोई अदालत या सरकारी संस्था नहीं है जो कानूनी फैसला दे सके। वर्मा के मुताबिक ये एक तरह की ‘कंगारू कोर्ट’ है, जो बिना सही प्रक्रिया और निष्पक्षता के फैसले सुनाने का दिखावा करती है। राम गोपाल वर्मा ने आगे लिखा, 'असल बात तो यह है कि सभी जानते हैं चाहे कंपनी हो या FWICE कि अगर रणवीर सिंह सिर्फ हां कह दें, तो अगले ही दिन उनके घर के बाहर प्रोड्यूसर्स की लंबी लाइन लग जाएगी, हाथ में चेक लेकर।' उन्होंने आगे कहा कि रणवीर सिंह जैसे बड़े सितारे ही इंडस्ट्री में लाखों लोगों को काम देते हैं और फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा हिस्सा इन्हीं स्टार्स की वजह से चलता है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article