1200 करोड़ी हुई धुरंधर 2 तो रणवीर सिंह और संजय दत्त ने लगाए ठुमके, मिनटों में वायरल हुआ वीडियो

Sanjay Dutt and Ranveer Singh Video: फिल्म धुरंधर 2 ने दुनियाभर में 1200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बीच रणवीर सिंह और संजय दत्त का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग गदगद हो गए हैं।

Sanjay Dutt and Ranveer Singh Video: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन की फिल्म धुरंधर 2 ने ऐसा धमाका किया है कि सभी लोग दंग रह गए हैं। बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 ने मोटी कमाई कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 ने दुनियाभर में 1200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बीच रणवीर सिंह और संजय दत्त का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग गदगद हो गए हैं।

ranveer sanjay

pic credit-instagram

रणवीर सिंह और संजय दत्त ने मचाया धमाल

धुरंधर द रिवेंज की जबरदस्त सफलता सिर्फ बॉक्स ऑफिस तक ही नहीं रुकी, बल्कि सोशल मीडिया पर भी फिल्म का जोरदार बोलबाला है। इसी बीच रणवीर सिंह और संजय दत्त फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद पहली बार साथ पब्लिक में नजर आए। दोनों मुंबई में एक हाई-प्रोफाइल बर्थडे पार्टी में पहुंचे और वहां सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। पार्टी में दोनों ने फिल्म का एक पॉपुलर गाना बजते ही अचानक डांस करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया यूजर्स इस अनप्लान्ड परफॉर्मेंस को देखकर काफी खुश हुए। फिल्म में संजय दत्त पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी चौधरी असलम का रोल निभा रहे हैं, जबकि रणवीर सिंह भारतीय जासूस हमजा अली माजरी का किरदार हैं।

End of Feed