Ranveer Singh-Sanjay Dutt की फिल्म का टाइटल हुआ लीक, अमृतसर में पूरी टीम ने किया रैपअप

Ranveer Singh Upcoming Movie Title Reveal: रणवीर सिंह( Ranveer Singh) , अक्षय खन्ना( Akshay Khanna) , संजय दत्त( Sanjay Dutt) और आर माधवन( R.Madhvan) स्टार फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। आदित्य धर ने अपनी टीम के साथ रैप अप करते हुए केक काटा। इसी के साथ फिल्म का नाम भी सामने आ गया है।

Ranveer Singh Upcoming Movie Title Reveal: रणवीर सिंह( Ranveer Singh) ने अपनी अगली फिल्म के लिए फिल्म निर्माता आदित्य धर( Aditya Dhar) के साथ हाथ मिलाया है। इस फिल्म की शूटिंग पिछले कई दिनों से अमृतसर में चल रही थी। हाल ही में टीम ने शूटिंग पूरी कर ली है और रैप अप करते हुए केक काटा। फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर इसका टाइटल भी रिविल हो गया है। आदित्य धर की इस फिल्म का नाम 'धुरंधर' है। जो गलती से लीक हो गया है।

Ranveer Singh Upcoming Movie Title Reveal

रणवीर सिंह( Ranveer Singh) , अक्षय खन्ना( Akshay Khanna) , संजय दत्त( Sanjay Dutt) और आर माधवन( R.Madhvan) स्टार फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। आदित्य धर ने अपनी टीम के साथ रैप अप करते हुए केक काटा। इस केक की झलक अभिनेता राकेश बेदी( Rakesh Bedi) ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस अनोखे केक पर अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह, संजय दत्त , अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी के कटआउट लगे हुए हैं, इन कटआउट के साथ छोटी-छोटी बंदुके भी बनी हुई है। केक पर लिखा है 'इट्स रैप अप फॉर धुरंधर' जिसे देखकर साफ हो गया है फिल्म का नाम धुरंधर है। केक कटिंग की वीडियो शेयर करते हुए राकेश ने लिखा है -'फिल्म ‘धुरंधर’ का एक महीने लंबा शेड्यूल अमृतसर में खत्म हुआ। आदित्य धर द्वारा निर्मित और निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और संजय दत्त हैं"।

End of Feed