AA22xA6 में दीपिका पादुकोण की एंट्री पर रणवीर सिंह ने दिया रिएक्शन, कमेंट कर लिखी ये बात

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 7, 2025, 03:06 PM IST

Ranveer Singh Reaction on Deepika Entry in AA22xA6: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म AA22xA6 (AA22xA6) में धमाकेदार एंट्री पर एक्ट्रेस के पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का रिएक्शन सामने आ गया है। रणवीर सिंह का ये रिएक्शन फैंस का दिल जीत रहा है। तो चलिए जानते हैं रणवीर सिंह ने क्या रिएक्शन दिया है।

Ranveer Singh Reaction on Deepika Entry in AA22xA6: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और डायरेक्टर अटली (Atlee) की मेगा फिल्म AA22xA6 में धमाकेदार एंट्री की है। इस फिल्म से जुड़ा मेकर्स ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण धांसू अंदाज में दिखाई दीं। दीपिका पादुकोण का ये फिल्म एंट्री का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायर हो रहा है। अल्लू अर्जुन की फिल्म का हिस्सा बनने के बाद से दीपिका पादुकोण काफी चर्चा में भी बनी हुई है। दीपिका पादुकोण की फिल्म में एंट्री से उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। अब इसको लेकर दीपिका पादुकोण के पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने भी रिएक्शन दिया है।

Ranveer Singh Reaction on Deepika Entry in AA22xA6

रणवीर सिंह ने दिया ये रिएक्शन

दीपिका पादुकोण का नाम एक के बाद एक फिल्मों से जुड़ रहा है। दीपिका पादुकोण ने अभी हाल ही में अल्लू अर्जुन अपकमिंग फिल्म AA22xA6 में एंट्री मारी है। इस खबर के सामने आने के बाद एक्ट्रेस के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। फैंस के बाद अब दीपिका पादुकोण के पति रणवीर सिंह ने भी इसको लेकर रिएक्शन दिया है। रणवीर सिंह ने अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण द्वारा शेयर की गई वीडियो पर कमेंट करते हुए खूब प्यार लुटाया है। रणवीर सिंह ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा 'Whuoa!' रणवीर सिंह का ये रिएक्शन लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।

End of Feed