रणवीर सिंह नहीं अल्लू अर्जुन बनेंगे बड़े पर्दे पर 'शक्तिमान', इस फेमस डायेरक्टर संग काम करेंगे 'पुष्पा' एक्टर

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 13, 2025, 09:01 PM IST

Shaktimaan Movie New Star Entry: टीवी शो शक्तिमान (Shaktimaan) को लेकर काफी समय से फिल्म बनाने को लेकर चर्चा हो रही है। अभी तक माना जा रहा था कि फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) लीड रोल में नजर आए। लेकिन अब रणवीर सिंह का फिल्म से पत्ता कट गया है। अब साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) लीड रोल में नजर आए।

Shaktimaan Movie New Star Entry: फिल्म शक्तिमान (Shaktimaan) काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर एक बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। टीवी शो शक्तिमान से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले एक्टर मुकेश खन्ना भी इसको लेकर बयान देते रहते है। इस फिल्म को लेकर खबर थी बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इस फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाले है। जिसके बाद से ही दर्शक इस फिल्म की रिलीज को लेकर उत्साहित थे। रणवीर सिंह के शक्तिमान के रोल में कई फर्जी पोस्टर भी वायरल हुए। लेकिन इन सब के बीच अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म से रणवीर सिंह की जहग साउथ के इस स्टार को कास्ट किया जा रहा है।

Shaktimaan Movie New Star Entry

अल्लू अर्जुन ने काटा रणवीर सिंह का पत्ता

फिल्म शक्तिमान एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। Bollywood Bubble की रिपोर्ट के मुताबिक, साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) जल्द ही भारत के पहले सुपरहीरो शक्तिमान के किरदार में नजर आ सकते हैं। अल्लू अर्जुन फिल्म मिन्नल मुरली (Minnal Murali) के डायरेक्टर बेसिल जोसेफ (Basil Joseph) के साथ इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए बातचीत कर रहे हैं। पहले खबर थी कि रणवीर सिंह ये रोल करेंगे, लेकिन अब अल्लू का नाम सामने आया है। यह फिल्म सोनी पिक्चर्स और गीता आर्ट्स के बैनर तले बन रही है, जो 90 के दशक के मशहूर टीवी शो शक्तिमान का बिग-स्क्रीन रीमेक होगी।

End of Feed