दूसरी बार पिता बनने के बाद 'Hunkkaar' की स्क्रीन पर छाए Ranveer Singh, लूट ली पूरी लाइमलाइट

Ranveer Singh at Hunkkaar Premiere: बीती शाम अनीत पड्डा की फिल्म 'हुंकार' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने हमेशा की तरह स्टाइलिश एंट्री मारी। इस दौरान वो ऑल-व्हाइट लुक में नजर आए।

Ranveer Singh at Hunkkaar Premiere: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित और क्यूट जोड़ियों में से एक रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने दूसरी बेटी का स्वागत किया है। 19 सितंबर को रणवीर-दीपिका ने सोशल मीडिया के माध्यम से दूसरी बेटी के जन्म की जानकारी दी। दोनों ही अपनी दूसरी बेटी का स्वागत कर बेहद खुश हैं। दूसरी बेटी के जन्म के बाद रणवीर सिंह पहली बार पब्लिकली नजर आए। बीती रात मुंबई में मेकर्स ने वेब सीरीज 'हुंकार' (Hunkkaar) की स्पेशल स्क्रीनिंग होस्ट की, जहां रणवीर सिंह ने एकदम स्टाइलिश अंदाज में एंट्री मारी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर भी पढ़ें: Komal Rani संग अफेयर की खबरों पर Govinda ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'फैमिली से दूर करने के लिए...')

Ranveer Singh at Hunkkaar Premiere

'हुंकार' की स्क्रीनिंग में शामिल हुए रणवीर सिंह

'हुंकार' के प्रीमियर में ऑल-व्हाइट लुक में पहुंचे रणवीर

अनीत पड्डा की फिल्म 'हुंकार' के प्रीमियर पर रणवीर सिंह ऑल-व्हाइट सूट में बेहद स्टाइलिश नजर आए। इस दौरान पैपराजी ने भी रणवीर सिंह को देखते ही उन्हें दूसरी बार पिता बनने की बधाई दी, जिसे एक्टर ने मुस्कुराते हुए स्वीकार किया। रणवीर सिंह ने पैप्स के साथ फोटो भी क्लिक कराई। रणवीर सिंह की एंट्री का स्टाइलिश अंदाज कैमरे में कैद हुआ। प्रीमियर में रणवीर सिंह, इस सीरीज के डायरेक्टर्स करण डी कपाड़िया और नित्या मेहरा के साथ भी नजर आए। उनके माता-पिता जगजीत सिंह भवानी और अंजू भवानी भी इस खास मौके पर मौजूद थे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर भी पढ़ें: The Paradise Box Office Day 1: करियर की सबसे बड़ी ओपनर बनी नानी की फिल्म, पेड प्रीव्यूज के साथ कमाए इतने करोड़)

'हुंकार' मूवी की बात करें तो इसमें अनीत पड्डा अहम रोल में नजर आ रही हैं। उनके साथ सीरीज में फातिमा सना शेख, अर्जुन माथुर, मोहम्मद जीशान अय्यूब, रघुबीर यादव और राम कपूर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। इस मूवी की कहानी क 17 साल की लड़की मीनू रावत के इर्द-गिर्द घूमती है। यह सीरीज 25 सितंबर से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो गई है। वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह को आने वाले दिनों में फिल्म 'प्रलय' में देखा जाएगा। इस मूवी को हंसल मेहता के बेटे जय मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं। इससे पहले उन्हें फिल्म 'धुरंधर 2' में देखा गया था।

End of Feed