5 करोड़ की गाड़ी लेकर डिनर डेट पर निकले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, बेटी दुआ के बिना दिखा कपल

Deepika Padukone & Ranveer Singh Date: बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बीती रात डिनर डेट पर निकले। जी हां, कपल 5 करोड़ की गाड़ी लेकर मुंबई की सड़कों पर उतरा जिसने हर एक इंसान का ध्यान अपनी और खींचा। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वीडियो।

Deepika Padukone & Ranveer Singh Date: बॉलीवुड के मोस्ट फेवरेट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। जहां रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म 'धुरंधर' की शूटिंग में बीजी चल रहे हैं तो दीपिका पादुकोण भी मदर हुड इन्जॉय कर रही हैं। दोनों ने अपने बीजी शिड्यूल से वक्त निकालकर कर डिनर डेट पर गए जिसे देख फैंस काफी खुश हुए। इस दौरान जिस चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वो थी कपल की ब्रैंड न्यू कार। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए दोनों की डिनर डेट का वीडियो।

Deepika Padukone & Ranveer Singh Date

Image Credit: Instagram

कल रात दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और उनके पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) एक डिनर डेट के लिए मुंबई की सड़कों पर उतरे। दोनों की तस्वीरें क्लिक करने के लिए पैपराजी की भीड़ सकड़ पर आ खड़ी हुई। दोनों अपनी नई गाड़ी 'हमर EV' में बैठे नजर आए जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। ब्लैक कलर की हमर की चमक ने कपल को और भी ज्यादा चमका दिया। दोनों काफी समय बाद एक साथ नजर आए जिसे देख फैंस खुश हुए। दीपिका और रणवीर इस डिनर डेट के लिए काफी कूल अंदाज में नजर आए।

End of Feed