प्रेग्नेंसी में Deepika Padukone को हाथो- हाथ लिए नजर आए Ranveer Singh, भीड़ में रखा बीवी का यूं ख्याल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 1, 2024, 10:09 AM IST

Deepika Padukone-Ranveer Singh Viral Video: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। कपल हाल ही में जामनगर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ। कपल को देखने के लिए भीड़ उमर पड़ी। एक्टर भीड़ से दीपिका को बचाते हुए नजर आए। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Deepika Padukone-Ranveer Singh Viral Video: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने फैंस संग गुड न्यूज शेयर की है। दीपिका और रणवीर को सेलेब्स और फैंस बधाई दे रहे हैं। कपल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए जामनगर पहुंचा है। रणवीर और दीपिका को देखकर फैंस बेकाबू हो गए। दोनों की एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ीं। इस दौरान रणवीर दीपिका को प्रोटेक्ट करते हुए नजर आए। रणवीर-दीपिका का वीडियो वायरल हो रहा है।

End of Feed