धुरंधर और धुरंधर 2 जैसी सुपरहिट फिल्में देने के बाद रणवीर सिंह अपने नए प्रोजेक्ट में बिजी हो चुके हैं, जिसे डायरेक्टर जय मेहता बना रहे हैं। सुनने में आ रहा है कि ये एक जॉम्बी थ्रिलर है, जिसका टाइटल प्रलय है। इस फिल्म के साथ रणवीर सिंह एक निर्माता के तौर पर भी इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं। पिछले कई दिनों से फिल्म प्रलय की शूटिंग चल रही है, जिस कारण रणवीर सिंह के फैंस इसको लेकर एक्साइटेड हैं। अगर आपको भी रणवीर सिंह की प्रलय का इंतजार है तो हमारे पास आपके लिए एक खुशखबरी है और वो ये कि मूवी के सेट से रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक लीक हो चुका है। ये भी पढ़ें: IFFI Goa 2026 में छाएंगी ‘धुरंधर’ और ‘कांतारा चैप्टर 1’, इंडियन पैनोरमा की पूरी लिस्ट आई सामने
Pralay: रणवीर सिंह का 1st लुक हुआ लीक, सेट से आउट हुईं Exclusive PICS
TimesNow NavBharat के हाथ लगीं Pralay मूवी सेट की EXCLUSIVE PICS
असल में रणवीर सिंह अपनी नई मूवी प्रलय की शूटिंग कर रहे थे, तब हमारे फोटोग्राफर ने उन्हें अपने कैमरे में कैद किया। जो तस्वीरें हमारे हाथ लगी हैं उनमें रणवीर सिंह लम्बे बालों में दिखाई दे रहे हैं और उनका चेहरा एक मफलर से छुपा हुआ है। इसके साथ-साथ रणवीर सिंह ने ब्राउन रंग की एक जैकेट भी पहन रखी है। आप ये फोटोज नीचे देख सकते हैं... ये भी पढ़ें: Tiger Shroff फायरिंग के बाद बॉलीवुड में 2 A-Listers को मिली Y-Plus सिक्योरिटी, बिश्नोई गैंग का खतरा
Kalyani Priyadarshan हैं Ranveer Singh की हीरोइन
रणवीर सिंह की अपकमिंग मूवी प्रलय इस वक्त चारों ओर चर्चा में है। इस फिल्म की कास्टिंग के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन इतना जरूर पता चल चुका है कि इसमें रणवीर के साथ कोई बॉलीवुड की हीरोइन दिखाई नहीं देगी। डायरेक्टर प्रियदर्शन की बेटी कल्याणी प्रियदर्शन, रणवीर सिंह के साथ इस मूवी में दिखाई देंगी। प्रलय की शूटिंग की बात करें तो मेकर्स इसे मुंबई की लाइव लोकेशन्स पर शूट कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म आम जनजीवन के आसपास गढ़ी जा रही है, जिस कारण मेकर्स लगातार इसे लाइव लोकेशन्स पर शूट कर रहे हैं। वैसे आप धुरंधर सीरीज के बाद रणवीर की प्रलय देखने के लिए कितने एक्साइटेड हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
