Animal Creates Record: रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टार फिल्म एनिमल का क्रेज लोगों के बीच जोरों शोरों से देखने को मिल रहा है। इसी के साथ कल फिल्म यानी 1 दिसंबर को सिनेमाघर में रिलीज हो रही है, जिसके लिए सभी उत्सुक हैं। एनिमल और स्टार कास्ट को लेकर कोई न कोई खबर सुर्खियों में बनी हुई है। अब हाल ही में फिल्म ने रिलीज से पहले एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरा मामला क्या है।
संदीप रेंगा वेड्डी की फिल्म 'एनिमल' (Animal) रिलीज से पहले ही ताबतोड़ कमाई कर रही है। अब खबर आ रही है की फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कहा जा रहा है कि पूरे भारत देश में फिल्म 4000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है। ऐसे में ये मेकर्स के लिए काफी ख़ुशी की बात है। हालाँकि अभी तक पूरी गिनती कल शाम को ही पता चलेगी। फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ-साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल जैसे बड़े स्टार्स नजर आएँगे।
जानकारी के लिए बता दें की एनिमल विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर (Sam Bahadur) के साथ रिलीज हो रही है। साथ ही अब तक फिल्म ने 2.25 लाख तक की टिकट बेच कर अब तक 14 करोड़ के आसपास कमाई कर ली है। एनिमल एडवांस बुकिंग में झंडे गाड़ते हुए नजर आ रही है।
