Animal Park Movie: संदीप वेंगा रेडी डायरेक्टेड फिल्म 'एनिमल' की रफ़्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है। देश से लेकर विदेश तक फिल्म का सक्सेस का डंका बज रहा है। ऐसे में ये देख रणबीर कपूर शमत बॉबी देओल गदगद हो गए हैं। इसी के रिलीज के चार दिन बाद भी फिल्म के शो हाउसफुल चल रहे हैं। लेकिन इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है की फिल्म का दूसरा पार्ट बन सकता है। इस बारे में खुलासा खुद फिल्म के मेकर ने किया है। आखिर ये पूरी खबर है क्या जानिउ खास रिपोर्ट में।
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर फिल्म 'एनिमल' (Animal) का क्रेज सभी के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। ऐसे में फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर तरह-तरह की खबरें आ रही है। अब इन ख़बरों पर खुद संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Venga) ने बातचीत के दौरान बताया है कि अगर फिल्म को अच्छा रेस्पॉन्स मिला तो रणवीर संग जरूर काम करेंगे। अगली फिल्म को इससे भी ज्यादा खूंखार और डार्क बनाएँगे।
अब देखना दिलचस्प होगा की क्या एक और बार दर्शकों को रणबीर और बॉबी की लड़ाई देखने को मिलेगी या नहीं। जानकारी के लिए बता दें की अब तक एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा कमाई करते हुए सभी के छक्के छुड़ा रही है।
