Ranbir Kapoor with Raha Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिल्म इंडस्ट्री के कुछ फेवरेट कपल्स में से एक हैं। बीते साल दोनों ने अप्रैल के महीने में शादी रचाई, जिसके बाद 6 नवंबर को बेटी राहा कपूर को भी जन्म दिया है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने बेटी के जन्म के बाद यह साफ कर दिया था कि वह चाहते हैं कि मीडिया वाले और फैंस उनकी प्राइवेसी की इज्जत करें और जब तक वह अपनी बेटी का चेहरा रिलीव नहीं करते तब तक राहा की कोई भी फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड न की जाए। इसके बाद से बीते काफी समय से फैंस राहा कपूर का चेहरा देखने का इंतजार कर रहे हैं।आलिया और रणबीर ने राहा की कुछ फोटोज तो जरूर शेयर की हैं, लेकिन इन फोटोज में उन्होंने बेटी का चेहरा छिपाया हुआ है। इस बीच अब रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा कपूर के संग हाल ही में नजर आए हैं।
Ranbir kapoor with Daughter Raha Kapoor
एक्टर अपनी बेटी को सीने से लगाए नजर आ रहे हैं। रणबीर और राहा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस राहा का चेहरा देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
फैंस ने की राहा का चेहरा देखने की मांग
सोशल मीडिया पर रणबीर का बेटी राहा कपूर के साथ यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में फैंस लगातार रणबीर-आलिया से यह मांग कर रहे हैं कि वह जल्द से जल्द राहा कपूर का फेस रिवील कर दें। फैंस की इस मांग पर फिलहाल रणबीर और आलिया की तरह से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'यार कब तब अपने बेटी को छिपाते रहोगे, अब तो चेहरा रिवील कर सकते हो आप लोग।'
8 मार्च को रिलीज होगी रणबीर की फिल्म
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर 'तू झूठी मैं मक्कार' होली के मौके पर 8 मार्च को रिलीज होने वाली है। श्रद्धा और रणबीर पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
