Animal First Look: खून से लथपथ मासी लुक में नजर आए रणबीर कपूर, दर्शकों से मिले मिक्स्ड रिएक्शन

Animal First Look: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल से उनका पहला लुक सामने आ गया है। इस फिल्म में वे खून से लथपथ हाथ में कुल्हाड़ी और मुंह में सिगरेट लिए हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

Animal First Look: साल 2023 की शुरुआत हो गई है, इसी के साथ रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor) की मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल का भी पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। मेकर्स ने इस पोस्ट को ठीक 12 बजे ही पोस्ट कर रिलीज किया है। पोस्ट शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा- बहादुर और रेडी है 2023 को टेकओवर करने के लिए। यह साल एनिमल का है। इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ( Rashmika Mandana) हैं। उन्होने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- एनिमल का फर्स्ट लुक रिवील हो गया है। इस फिल्म का हिस्सा होकर मैं बेहद एक्साइटेड हूं। आपको बता दें, एनिमल के पोस्टर में रणबीर कपूर खून से लथपथ हाथ में कुल्हाड़ी और मुंह में सिगरेट लिए हुए नजर आ रहे हैं। रणबीर का यह लुक आते ही सुर्खियों में आ गया है।

animal

11 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

End of Feed