रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार (Tu Jhoothi Main Makkar) को लेकर बज बना हुआ है। ये फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का गाने से लेकर टीजर तक दर्शकों को काफी पंसद आ रहा है। लंबे समय बाद श्रद्धा बॉक्स ऑफिस पर वापसी कर रही हैं। पहली बार रणबीर और श्रद्धा साथ में काम कर रहे हैं। रणबीर और श्रद्धा दोनों फिल्म के प्रमोशन मे बिजी हैं। हालांकि फिल्म के किसी भी प्रमोशन में दोनों स्टार्स साथ में नजर नहीं आए है।
ranbir kapoor and alia (credit pic: instagram)
एक्टर फिल्म प्रमोशन के दौरान लगातार अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात कर रहे हैं। एक इवेंट में रणबीर से पूछा गया कि क्या आलिया की वजह से आप दोनों साथ में तू झूठी मैं मक्कार का प्रमोशन नहीं कर रहे हैं। एक्टर ने जवाब देते हुए कहा कि ऐसा नहीं है। इस तरह की अफवाह मत फैलाओ।
क्या आलिया की वजह से श्रद्धा संग नहीं दिख रहे हैं रणबीर
रणबीर ने कहा कि ये मेकर्स का फैसला था कि तू झूठी मैं मक्कार की फ्रेश जोड़ी स्क्रीन से पहले साथ में नहीं दिखाई देनी चाहिए। एक्टर ने कहा, वो क्यूं मना करेगी? आप ऐसे ही अफवाह उड़ा रहे हैं। ऐसा किसी ने नहीं बोला है, आप कॉन्ट्रोवर्शी क्रिएट कर रहे हो। आज कल मेरे ली लाइफ में कोई कॉन्ट्रोवर्सी नहीं है।
तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशन के रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रणबीर इसके अलावा एनिमल में नजर आएंगे। एनिमल में रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। एनिमल में रणबीर गैंगस्टर के रोल में दिखाई देंगे। आलिया की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी भी जल्द रिलीज होगी। इस फिल्म में आलिया के साथ रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। इसके अलावा भी आलिया के कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं।
