बेटी राहा को गोद में लिए चर्च पहुंचे रणबीर कपूर, लोगों ने दिया ‘बेस्ट डैड’ का टैग

  • Agency by: Agency
  • Updated May 25, 2025, 08:37 PM IST

Ranbir Kapoor-Raha Kapoor Video: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) का नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राहा कपूर अपने पापा की गोद में नजर आ रही हैं। राहा कपूर का ये वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है।

Ranbir Kapoor-Raha Kapoor Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ कांस फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival 2025) को लेकर भी चर्चा में बनी हुई है। कांस से आलिया भट्ट के कई नए लुक्स सामने आ रहे हैं। लेकिन इस दौरान आलिया भट्ट के साथ उनकी बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) नहीं नजर आईं, जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है। इसी बीच राहा कपूर का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोग बस देखते रह गए। राहा कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर गदर काट रहा है। इस वीडियो में राहा कपूर अपने पापा रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ नजर आए।

Ranbir Kapoor-Raha Kapoor Video

रणबीर-राहा का वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और उनकी बेटी राहा का अभी हाल ही में मुंबई से एक प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर कपूर अपनी नन्ही राहा को लेकर बांद्रा के माउंट मैरी चर्च पहुंचे। रणबीर ने कैजुअल स्लीवलेस टी-शर्ट और कैप पहनी थी, वहीं राहा बेबी पिंक ड्रेस में क्यूट लग रही थी। इस वीडियो में राहा कपूर अपने पापा रणबीर कपूर की गोद में नजर आ रही हैं। इस वीडियो को फैंस सोशल मीडिया पर जमकर शेयर करते नजर आ रहे हैं। तो चलिए रणबीर कपूर का ये वायरल वीडियो।

End of Feed