पाकिस्तान में भी छाया Ramayana का क्रेज, कराची की सड़कों पर लगे 'जय श्री राम' के नारे

Ramayana: रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ का क्रेज पाकिस्तान तक पहुंच गया है। कराची में पाकिस्तानी हिंदू फिल्म के पोस्टर लेकर नाचते और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर लोगों में उत्साह अब भारत तक ही सीमित नहीं है। फिल्म की चर्चा पड़ोसी देश पाकिस्तान तक पहुंच गई है, जहां कराची में रहने वाले हिंदुओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लोग फिल्म के पोस्टर हाथों में लेकर ढोल की धुन पर नाचते और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-करवा चौथ पर नमित मल्होत्रा ने दिया खास तोहफा, ‘रामायण’ का गाना ‘जुड़ी जोड़ी’ रिलीज)

ramayana

पाकिस्तान में भी छाया रामायण का क्रेज (pic credit-sumitchangraoffical)

कराची में फिल्म के पोस्टर लेकर निकले लोग

यह वीडियो सुमित चांगरा नाम के एक व्यक्ति ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। इसमें कराची की सड़कों पर बच्चे, महिलाएं और पुरुष ‘रामायण’ के पोस्टर लेकर जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में एक महिला फिल्म की तारीफ करती है और इसके सुपरहिट होने की उम्मीद जताती है। वहीं, कुछ महिलाएं ढोल की धुन पर नाचती नजर आती हैं। बच्चे भी फिल्म को लेकर उत्साहित हैं और लोगों से इसे सिनेमाघरों में देखने की अपील करते हैं। वीडियो में लोग जुबिन नौटियाल के मशहूर भजन ‘मेरे घर राम आए हैं’ को गाते भी सुनाई देते हैं। आखिर में कुछ लोग फिल्म का पोस्टर लेकर कराची के एक पुराने मंदिर पहुंचते हैं और उसे मंदिर के बाहर लगाते हैं। वीडियो में सुमित बताते हैं कि पाकिस्तानी हिंदू हर साल दिवाली मनाते हैं और इस बार वे त्योहार के साथ ‘रामायण’ की रिलीज का भी जश्न मनाएंगे। उन्होंने रणबीर कपूर, साई पल्लवी और निर्देशक नितेश तिवारी को शुभकामनाएं भी दीं।

End of Feed