रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का ग्रैंड लॉन्च इवेंट पोस्टपोन, इस वजह से मेकर्स ने लिया फैसला

Ranbir Kapoor film Ramayana Update: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का ग्रैंड लॉन्च इवेंट, जो 26 मार्च 2026 को रामनवमी के अवसर पर मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित होने वाला था। हालांकि अब खबर सामने आई है कि ये पोस्टपोन हो गया है।

Ranbir Kapoor film Ramayana Update: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायण: द इंट्रोडक्शन' का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। फिल्म में साई पल्लवी और यश भी नजर आने वाले हैं। ये खबर सामने आई थी कि फिल्म रामायण में राम नवमी पर मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया में एक बड़ा इवेंट होगा। इस बीच एक नया अपडेट सामने आया है।

Ramayana Update

pic credit- instagram

इवेंट हुआ पोस्टपोन

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म 'रामायण: द इंट्रोडक्शन' दीवाली 2026 में रिलीज होने वाली है और इसके लिए हाइप बहुत तेज है। मेकर्स ने पहले ही तीन मिनट का शानदार टीजर रिलीज किया था, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। अब लोग और अपडेट्स का इंतजार कर रहे हैं। ऑनलाइन रिपोर्ट्स में कहा गया था कि राम नवमी पर मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया में एक बड़ा इवेंट होगा, जहां मुख्य किरदारों के लुक दिखाए जाएंगे। लेकिन अब यह इवेंट पोस्टपोन कर दिया गया है। वजह ईरान-इजराइल के बीच चल रहा युद्ध और वैश्विक तनाव बताया जा रहा है। मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने पहले से वेन्यू लॉक कर लिया था और मेहमानों को इनवाइट भी भेज दिए थे। लेकिन प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने प्रमोशनल मटेरियल लॉन्च को टालने का फैसला किया है।

End of Feed