'Raha' के आलिया भट्ट संग दूसरे बच्चे की प्लानिंग में हैं Ranbir Kapoor, चुप्पी तोड़ते हुए कहा, 'जल्द ही हम...'

Ranbir Kapoor on Second Baby: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साल 2022 में पेरेंट्स बने थे। इस कपल के घर एक बेटी ने जन्म लिया। हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर से जब दूसरे बच्चे की प्लानिंग के बारे में पूछा गया तो अभिनेता ने बेहद ही हैरान कर देने वाला जवाब दिया।

Ranbir Kapoor on Second Baby: रणबीर कपूर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक हैं। अपने करियर के चरम पर होने के बाद भी रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस आलिया भट्ट से साल 2022 में शादी की थी। शादी होने के कुछ ही दिनों के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने पेरेंट्स बनने की घोषणा भी कर दी थी। 2022 में भी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के घर बेटी राह ने जन्म लिया। राहा के जन्म के बाद अब रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट संग अपने दूसरे बच्चे की प्लानिंग पर बड़ा खुलासा किया है।

Ranbir Kapoor on Second Baby

क्या जल्द ही दूसरे बच्चे की प्लानिंग करेंगे रणबीर कपूर?

Mashable India से बात करते हुए जब रणबीर कपूर से गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए सवाल यानी दूसरे बच्चे की प्लानिंग के बारे में पूछा गया तो अभिनेता ने हैरान कर देने वाला जवाब दिया। रणबीर कपूर ने कहा, 'अभी जल्दी होने की उम्मीद नहीं है। 8 तारीख को या कुछ और मुझे नहीं पता शायद मेरे बच्चों के नाम, मुझे नहीं पता।' रणबीर कपूर ने यह साफ कर दिया है कि वो इतनी जल्दी दूसरे बच्चे की प्लानिंग नहीं करेंगे।

End of Feed