Love and War Update: संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love and War) पर सभी की नजरें टिकी हुई है। इस फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट और विक्की कौशल नजर आएंगे। फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'लव एंड वॉर' अब अपनी शूटिंग के आखिरी दौर में पहुंच गई है। आइए इस रिपोर्ट पर नजर डालते हैं....(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Photos: लीप के बाद और जवां होंगे अभिरा-अरमान, पार्क में फर्माएंगे इश्क)
लव एंड वॉर को लेकर आया अपडेट (pic credit-love and war)
'लव एंड वॉर' को लेकर आया अपडेट
मीड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' की टीम इस समय तय समय में शूटिंग पूरी करने की कोशिश कर रही है क्योंकि फिल्म के तीनों मुख्य कलाकार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के पास आगे कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। तीनों कलाकारों ने अगस्त का पूरा महीना 'लव एंड वॉर' की शूटिंग के लिए रखा है। वहीं रणबीर कपूर सितंबर के मीड से 'रामायण: पार्ट 1' के प्रमोशन में व्यस्त हो जाएंगे। इसलिए मेकर्स चाहते हैं कि अगस्त के भीतर फिल्म की पूरी शूटिंग खत्म कर ली जाए। बताया जा रहा है कि फिल्म के आखिरी शेड्यूल में दो बड़े वॉर वाले सीन और दो गानों की शूटिंग बाकी है। इन सीन्स के लिए बड़े स्तर पर तैयारी की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, युद्ध वाले सीन्स में करीब 50 स्टंट कलाकार और 300 से 500 जूनियर आर्टिस्ट हिस्सा लेंगे। इनकी तैयारी के लिए 10 दिनों तक रिहर्सल भी होगी, ताकि एक्शन और भीड़ वाले सीन सही तरीके से फिल्माए जा सकें।
'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। खबरों के मुताबिक, फिल्म की कहानी एक लव ट्रायंगल पर आधारित होगी, जिसमें रोमांस के साथ बड़े पैमाने पर युद्ध के दृश्य भी देखने को मिलेंगे। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज 21 जनवरी 2027 तय की है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो अगस्त के अंत तक शूटिंग पूरी हो जाएगी और फिल्म समय पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
