दीपिका पादुकोण के चक्कर में रणबीर कपूर से हो गई भूल, वीडियो देख लोग बोले- 'आलिया भट्ट छोड़ेंगी नहीं...'

Ranbir Kapoor Viral Video: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में रणबीर कपूर की मुलाकात एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से हुई थी। इस दौरान की फोटोज इंटरनेट पर खूब वायरल हुई। वहीं रणबीर कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोगों का सिर चकरा गया है।

Ranbir Kapoor Viral Video: एक समय था जब रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे। उस समय दीपिका और रणबीर कपूर की जोड़ी सबकी फेवरेट थी। हालांकि फिर दोनों के रिश्ते को नजर लग गई और दीपिका-रणबीर का ब्रेकअप हो गया। हालांकि इसके बाद भी दोनों एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं। हाल ही में एयरपोर्ट पर दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया। दीपिका पादुकोण से मिलने के बाद रणबीर कपूर इस कदर खो गए कि वो अपनी कार ही भूल गए।

ranbir kapoor forget car

Pic Credit the pikaverse (instagram)

रणबीर कपूर से हो गई भूल

cowboy padukone नाम के एक यूजर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण अपने सिक्योरिटी टीम के साथ एयरपोर्ट से निकलते दिखाई दे रहे हैं। दीपिका आगे चल रही थीं और रणबीर उनके पीछे-पीछे। जब रणबीर के ड्राइवर ने उनकी कार का दरवाजा खोला, तो रणबीर का ध्यान कहीं और था और वो दीपिका के पीछे चलते रहे। जब दीपिका अपनी कार तक पहुंची, तब जाकर रणबीर को याद आया कि वो अपनी कार को पार कर चुके हैं। रणबीर कपूर का ये वीडियो इंटरनेट पर छा गया है। लोग इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। हर तरफ से लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक फैन ने लिखा, 'हाहा, वह तो बस एक बच्चा है' दूसरे ने कमेंट किया, 'घर जा आलिया भट्ट छोड़ेगी नहीं।'

End of Feed