Javed Akhtar on Ranbir Kapoor: जावेद अख्तर अपने बेबाक जवाबों के लिए जाने जाते हैं। वह बिना डरे अपने ओपिनियन लोगों के सामने रखते हैं, फिर चाहे वो किसी को पसंद आएं या नहीं। बॉलीवुड में 'एंग्री यंग मैन' का टैग अमिताभ बच्चन को मिला था। जावेद-सलीन की फिल्म दीवार में अमिताभ के रोल को खूब पसंद किया गया था। सलीम और जावेद ने अपनी फिल्मों ने बॉलीवुड में एक नया ट्रेंड ही शुरू कर दिया था। बीते कुछ समय से सलीम-जावेद एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इसकी वजह दोनों की डॉक्यूमेंट्री सीरीज एंग्री यंग मैन है, जिसे अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है। संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म एनिमल की रिलीज के बाद से ही रणबीर कपूर को भी कई लोग 'एंग्री हीरो' का टैग दे रहे हैं। लोगों के मन में सवाल हैं कि एनिमल के बाद क्या रणबीर कपूर भी अमिताभ बच्चन की तरह सुपरस्टार बन पाएंगे। इस पर अब जावेद अख्तर ने चुप्पी तोड़ दी है। यहां इसपर नजर डालते हैं।
Javed Akhtar on Ranbir Kapoor
यह भी पढ़ें- पापा को गिटार बजाता देख खुशी से झूमने लगा Ileana D’Cruz का बेटा, फोटो देख आप के चेहरे पर भी आ जाएगी मुस्कान
'रणबीर कपूर कभी अमिताभ बच्चन नहीं बन सकते'
जब उनसे पूछा गया कि क्या रणबीर कपूर कभी भी अमिताभ जैसे स्टार नहीं बन पाएंगे क्योंकि उन्होंने एनिमल जैसी फिल्म की है। तो जावेद अख्तर ने इंडियन एक्सप्रेस को हंसते हुए जवाब दिया, 'नहीं, नहीं, मैं उनके लिए एक फिल्म लिख सकता हूं।' सोशल मीडिया पर अब जावेद अख्तर का ये बयान तेजी से वायरल होने लगा है। कई लोगों का मानना है कि जावेद के बयान में काफी हद तक सच्चाई है।
