करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस ने 90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस ने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली। लंबे समय बाद एक्ट्रेस ने टीवी पर वापसी की है। एक्ट्रेस डांससिंग रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर 4' में बतौर जज नजर आ रही हैं। करिश्मा के साथ शो को गीता मां और टेरेंस लुईस भी हैं । शो के प्रमोशन के लिए तीनों जाकिर खान के शो आपका अपना जाकिर में शामिल हुए थे। शो पर करिश्मा से पूछा गया कि क्या कपूर परिवार की बहुओं को शादी के बाद काम छोड़ना पड़ता था।
इस पर करिश्मा ने जवाब दिया कि जब मेरी मम्मी और नीतू आंटी की शादी हुई तो उनके पास च्वाइस थी कि उन्हें काम करना है या बच्चे संभालाना है। वो उनकी मर्जी थी। एक्ट्रेस ने आगे कहा, शमी अंकल और शशि अंकल की बीवियां जो थी गीता बाली और जेनिफर आंटी ने भी शादी के बाद काम किया था। ऐसा कुछ नहीं है कि कपूर परिवार में काम नहीं कर सकते थे। ऐसा कुछ नहीं है कि कपूर परिवार की बेटियां काम नहीं कर सकती थी।
कपूर परिवार की महिलाओं को नहीं थी काम करने की इजाजत
ये सबकुछ नहीं था। मुझे एक्टिंग करने का पेशन था। मैंने काम किया। इसी तरह करीना और रणबीर कपूर भी है। लेकिन रिद्धिमा को एक्टिंग पसंद नहीं थी। इसलिए वो इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं बनी। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उनके परिवार में कभी किसी को काम करने से नहीं रोका गया। दरअसल पुराने इंटरव्यू में कहा गया था कि कपूर परिवार की बहुओं और बेटियों को इंडस्ट्री में काम करने की इजाजत नहीं थी। लेकिन बाद में चीजें काफी बदल गई।
