बॉलीवुड

रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग डांस करते दिखीं Kriti Sanon,वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन यूके बेस्ड बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट कर रही हैं। दोनों के अफेयर की खबरें ग्रीस वेकेशन के समय सामने आई थी। रूमर्ड कपल ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है। एक्ट्रेस का हाल ही में ग्रीस वेकेशन से पार्टी का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दोनों साथ में डांस करते हुए नजर आए।

Image

Kriti Sanon (credit Pic: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस यूके बेस्ड बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने इस बार ग्रीस में अपना बर्थडे मनाया था। एक्ट्रेस के बर्थडे में उनके करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इस पार्टी से कृति और कबीर की तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे। इसके बाद से दोनों के डेटिंग की रूमर्स की खबरें सुर्खियों में हैं। अब एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने ग्रीस पार्टी का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कृति और कबीर साथ में डांस करते दिख रहे हैं।

दोनों एक-दूसरे के काफी क्लोज दिखाई दे रहे हैं। इस वायरल वीडियो ने कृति और कबीर के लिंकअप को फिर हवा दे दी है। वीडियो में करिश्मा तन्ना अपने पति वरुण बंगेरा के साथ दिखाई दे रही हैं। इस पार्टी में कृति समेत बाकी लोग भी नजर आ रहे हैं। कृति वीडियो में कबीर के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते दिख रही हैं। दोनों साथ में डांस भी करते नजर आए।

कबीर संग डांस करते नजर आईं कृति

दोनों एक-दूसरे के सोशल मीडिया पोस्ट पर रिएक्शन देते हैं। एक्ट्रेस ने कबीर संग डेटिंग की खबरों को कंफर्म नहीं किया है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति आखिरी बार शाहिद के साथ तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में नजर आई थी। एक्ट्रेस काजोल और शाहीर शेख के साथ दो पत्ती में नजर आएंगी। इस फिल्म को कृति प्रोड्यूस करने वाली है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। थ्रिलर सस्पेंस फिल्म को शशांक चतुर्वेदी डायरेक्ट कर रहे हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article