Ranbir Kapoor and Sai Pallavi's Ramayan: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और इंडियन एक्ट्रेस साई पल्लवी की अपकमिंग फिल्म रामायण की शूटिंग शुरू हो गई है। इस बीच नितेश तिवारी ने फिल्म रामायण के लिए मुंबई में ही अयोध्या नगरी का एक सेट खड़ा किया है, जिसकी कीमत अब सामने आ रही है। बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर अपने जीवन की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक के लिए तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि वह नितेश तिवारी की रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और खबरों की मानें तो इसके लिए 11 करोड़ रुपये का सेट बनाया गया है, जिसका एक वीडियो अब वायरल हो गया है।
Ranbir Kapoor, Sai Pallavi's Ramayana Set is worth 11 Crores
यह भी पढ़ें- Crew Box Office Collection Day 6: 50 करोड़ से चार कदम दूर कृति सेनन की 'क्रू', बॉक्स ऑफिस पर बनाई मजबूत पकड़
हाल ही में आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि निर्माताओं ने मुंबई के पास 11 करोड़ रुपये का सेट बनाकर अयोध्या शहर को जीवंत कर दिया है। रामायण तीन भागों में रिलीज़ होगी और पहले भाग का एक बड़ा हिस्सा अयोध्या के सेट पर शूट किया जाएगा।
रामायण टीम के एक सदस्य ने एक वीडियो शेयर किया है जो अब वायरल हो गई है जिसमें अयोध्या सेट को एक बंद जगह पर खड़ा देखा जा सकता है। फिल्म को अयोध्या में शूट करने की बजाए मेकर्स ने इसे शूट करने के लिए 11 करोड़ की लागत का एक सेट मुंबई में ही खड़ा कर दिया है। बता दें कि फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के अलावा सनी देओल के होने की भी खबरें सामने आई हैं।
