Ranbir- Alia Daughter RAHA Photos: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बी -टाउन के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। इन दिनों रणबीर और आलिया पेरेंटहुड को एन्जॉय कर रहे हैं। कपल ने नीतू कपूर के साथ पैपराजी के लिए खास अंदाज में गैट-टुगेदर रखा था। इस गेट- टुगेदर के दौरान रणबीर ने पैपराजी को अपनी बेटी की फोटो दिखाई। इसी के साथ सभी के लिए खाने- पीने का इंतजाम किया। रणबीर ने पैपराजी से रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि आप मेरी बेटी राहा की फोटो नहीं खींच लेंगे। इस गेट- टुगेदर में रणबीर, आलिया और उनकी मां नीतू कपूर भी नजर आईं। सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज पैपराजी अकाउंट ने फोटो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी।
ranbir and alia bhatt (credit pic: viral bhayani)
विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर कपल की क्यूट फोटो शेयर करते हुए लिखा, रणबीर, आलिया और नीतू कपूर ने गेट- टुगेदर रखा। उन्होंने मीडिया फोटोग्राफर्स से अपली की आप लोग मेरी बेटी raha की फोटो क्लिक नहीं करेंगे। रणबीर और आलिया ने कुछ समय पहले ही अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया था। आलिया ने बेटी राहा के नाम का मतलब भी बताया था।
रणबीर- आलिया ने पैपराजी को दिखाई बेटी की पहली फोटो
आलिया ने 6 दिसंबर को बेटी को जन्म दिया था। आपको बताते चले कि रणबीर और आलिया ने साल 2022 के अप्रैल महीने में शादी की थी। कपल की शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। आलिया इन दिनों अपनी बॉडी पर ध्यान दे रही हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले ही वर्कआउट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की थी।
आलिया करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर सिंह नजर आएंगे। एक्ट्रेस जल्द हॉलीवुड में हार्ट ऑफ स्टोन से डेब्यू करेंगी एक्ट्रेस। इसके अलावा फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी। इस फिल्म में कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में होंगी। रणबीर रश्मिका मंदाना के साथ एनिमल में दिखाई देंगे।
