Ranbir Kapoor और Alia Bhatt फिर कर रहे हैं बेबी प्लानिंग? बोले- राहा के बाद एक और बेटी चाहिए

Ranbir Kapoor Want Another Baby Girl After Raha: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर 'एनिमल' के साथ पर्दे पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में उन्होंने मीडिया संग बातचीत के दौरान जाहिर किया कि अगर राहा के बाद उन्हें कोई बच्चा चाहिए तो बेटी ही चाहिए।

Ranbir Kapoor Want Another Baby Girl After Raha: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर अपनी फिल्म 'एनिमल' के साथ बड़े पर्दे पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। रणबीर कपूर के साथ 'एनिमल' (Animal) फिल्म में रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका अदा करती दिखाई देंगी। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों फिल्म को लेकर खूब इंटरव्यू दे रहे हैं और इन सबके बीच ही 'एनिमल' एक्टर ने जाहिर किया कि उन्हें राहा के बाद एक और बेटी चाहिए। रणबीर कपूर की इस बात के बाद से ही अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं कि वह और आलिया भट्ट फिर से बेबी प्लानिंग कर रहे हैं।

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) हाल ही में 'अनस्टॉपेबल विद एनबीके' में नजर आए, जहां उन्होंने शादीशुदा जिंदगी के साथ-साथ बेटी राहा संग अपनी बॉन्डिंग भी साझा की। रणबीर कपूर ने इस बारे में कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इस खुशी का अपनी जिंदगी में अनुभव करुंगा। मैंने इसकी उम्मीद ही नहीं की थी। लेकिन इस चीज ने मुझे बहुत खुशी दी है और मैं भगवान के लिए इसका आभारी भी हूं।" राहा के बारे में बात करते-करते रणबीर कपूर ने इच्छा जाहिर की कि अगर उन्हें कोई दूसरा बच्चा हो तो वो भी बेटी ही हो।

End of Feed