बॉलीवुड

ऋतिक- सबा हाथों में हाथ डाले एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, यूजर्स बोले- 'इनकी जोड़ी को नजर ना लगे'

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 24, 2023, 06:37 PM IST

Hrithik Roshan- Saba Azad Airport: ऋतिक रोशन और सबा आजाद हाल ही में एयरपोर्ट के बाहर हाथों में हाथ डाले स्पॉट हुए। कपले का एयरपोर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एयरपोर्ट पर ऋतिक और सबा कैजुअल अंदाज में नजर आए।

Image

hrithik- saba (credit pic: instagram)

Hrithik Roshan- Saba Azad Airport: ऋतिक रोशन और सबा आजाद अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं। कपल अक्सर सोशल मीडिया पर एक- दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते रहते हैं। कपल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। कपल हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट हुआ। कपल के एयरपोर्ट लुक का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वायरल वीडियो में ऋतिक और सबा कैजुअल आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। एयरपोर्ट के बाहर दोनों एक- दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आए। कपल ने पैपराजी को कोई पोज नहीं दिया और सीधा अपनी गाड़ी में चल गए।

वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। ऋतिक और सबा फैमिली फंक्शन से लेकर हर पार्टी में साथ दिखाई देते हैं। सबा की ऋतिक के परिवार के साथ भी अच्छी बॉन्डिंग है। सबा ऋतिक की कजन बहन पशमीना के जन्मदिन पर नजर आई थीं। फोटो में सबा और पशमीना का बॉन्डिंग देखने लायक थी।

ऋतिक- सबा एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक ने हाल ही में आशुतोष गोवारिकर की फिल्म की शूटिंग पूरी की है। इसके अलावा उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म फाइटर के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फाइटर में ऋतिक और दीपिका पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। एक्टर हाल ही में टाइगर 3 में कैमियो रोल में नजर आए थे। इसके अलावा एक्टर की वॉर 2 पाइपलाइन में है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article