Rashmika Dating Vijay: निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म एनिमल को लेकर बज बना हुआ है। फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna), बॉबी देओल और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के ट्रेलर ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। फिल्म अगले साल 01 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रणबीर और रश्मिका फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। दोनों स्टार्स बालाकृष्णन के टॉक शो AHA पर गए थे। टॉक शो में रणबीर और रश्मिका ने फिल्म को लेकर दिलचस्प कई खुलासे किए हैं। इतना ही नहीं शो पर रणबीर ने रश्मिका और विजय देवरकोंडा के रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया है।
पिछले कुछ समय से रश्मिका और विजय के रिलेशनशिप की खबरें लंबे समय से आ रही थी। दोनों ने अपने रिलेशनशिप की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। लेकिन रणबीर ने दोनों के रिलेशनशिप की तरफ इशारा किया है।
क्या विजय देवरकोंडा को डेट कर रही हैं रश्मिका
शो के होस्ट नंदमुरी बालाकृष्णन संदीप और रश्मिका से कहते हैं कि आप एनिमल या अर्जुन रेड्डी में से किसे चुनेंगे। रणबीर कहते हैं रश्मिका तो अर्जुन रेड्डी को चुनेगी। आरके कहते हैं रश्मिका आपके लिए कौन बेहतर एक्टर है। आपके रियल हीरो या रील हीरो? इतना ही नहीं शो पर बालाकृष्णन संदीप को विजय को कॉल करने के लिए कहते हैं। विजय फोन नहीं उठाते हैं। तभी रणवीर कहते हैं सर रश्मिका को कॉल करने के लिए कहिए। इस दौरान रश्मिका शर्माने लगती है। एक्ट्रेस ने जैसे ही कॉल किया विजय फोन पिक कर लेते हैं। एक्ट्रेस विजय से कहती हैं कि तुम स्पीकर पर हो।
