बॉलीवुड

Tiger Vs Pathaan का डब्बा गोल कर 'पठान' का प्रीक्वल बनाने में लगे मेकर्स, जॉन के साथ कराएंगे ऋतिक की एंट्री

YRF Teams Up With John Abraham And Hrithik Roshan For Pathaan Prequel: बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। इसकी सफलता देख मेकर्स ने 'पठान' का प्रीक्वल लाने का मन बना लिया है, जो कि पूरी तरह जिम की जिंदगी पर आधारित होगी।

Image

'पठान' के प्रीक्वल में हुई जॉन अब्राहम और ऋतिक रोशन की धांसू एंट्री

YRF Teams Up With John Abraham And Hrithik Roshan For Pathaan Prequel: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान की धमाकेदार फिल्म 'पठान' (Pathaan) ने साल 2023 में तूफान मचाकर रख दिया था। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की और साल की दूसरी बड़ी फिल्म बनकर सामने आई। 'पठान' की अपार सफलता के बाद मेकर्स ने अब इसका प्रीक्वल लाने का फैसला किया है, जो कि पूरी तरह जिम यानी जॉन अब्राहम (John Abraham) के किरदार पर आधारित होगी।

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'पठान' (Pathaan) में देखने को मिला था कि जॉन अब्राहम (John Abraham) यानी जिम मूवी में रॉ का एक एजेंट होता है, लेकिन एक हादसे के बाद वह अपने ही देश के खिलाफ हो जाता है। फिल्म देखने के बाद लोगों में जॉन अब्राहम के किरदार के के बारे में जानने की उत्सुकता बढ़ गई थी। ऐसे में मेकर्स ने एक स्पाई फिल्म उस किरदार पर ही बनाने का फैसला किया है। इस बात पर खुद 'पठान' के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने इशारा किया था। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में 'पठान' के प्रीक्वल के बारे में बात करते हुए उसमें ऋतिक रोशन की एंट्री का भी हिंट दिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'पठान' (Pathaan) के प्रीक्वल का आइडिया किसी और का नहीं बल्कि आदित्य चोपड़ा का है। खास बात तो यह है कि 'पठान' के प्रीक्वल की तैयारी शुरू हो चुकी है और फिल्म की शूटिंग अगले साल तक शुरू हो सकती है। मूवी में जॉन अब्राहम (John Abraham) की एंट्री जहां तय है तो वहीं कबीर के तौर पर ऋतिक रोशन भी अहम भूमिका अदा करते नजर आ सकते हैं। हालांकि 'पठान' के प्रीक्वल को लेकर आधिकारिक टिप्पणी होना बाकी है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article