रणबीर कपूर-आलिया भट्ट के बंगले का फुल फ्रंट वीडियो हुआ लीक, क्लासिक डिजाइन ने खींचा सबका ध्यान

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 24, 2025, 11:03 AM IST

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt House Photos Went Viral: एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के घर की पहली वीडियो सामने आ गई है। फुल-फ्रंट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तो चलिए देखते हैं ये वीडियो जो काफी चर्चा में है.

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt House Photos Went Viral: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक बार फिर सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्में नहीं बल्कि उनका ड्रीम बंगला है। बांद्रा के पाली हिल इलाके में बन रहा उनका आलीशान बंगला आखिरकार पूरा हो गया है। अब इसकी पहली फुल-फ्रंट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का ये बंगला कैसा दिखता है।

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt House Photos Went Viral

Image Source: Alia Bhatt Instagram And Ayan X

बंगले की फुल-फ्रंट वीडियो हुई वायरल

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक बार फिर से अपने बंगले को लेकर खबरों में है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के इस बंगले पर काफी समय से काम चल रहा है। इसे देखने के लिए रणबीर कपूर अक्सर अपने परिवार के साथ जाते रहते हैं। इन सब के बीच अब बंगले की फुल-फ्रंट वीडियो सामने आई है। तस्वीरों में इसका मॉडर्न और क्लासिक डिजाइन साफ नजर आ रहा है। बंगले का फ्रंट व्यू ग्रे और व्हाइट टोन में है जिसमें बड़ी-बड़ी कांच की खिड़कियां और स्टाइलिश बालकनी इसे रॉयल लुक दे रही हैं। बंगले की वीडियो सोशल मीडिया पर गदर काट रही है।

End of Feed