‘Love & War’ की रिलीज डेट हुई कन्फर्म, रणबीर-आलिया और विक्की कौशल की तिकड़ी इस दिन मचाएगी धमाल

Love and War Release Date Out: संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल की फिल्म 'लव एंड वॉर' की रिलीज डेट कन्फर्म हो गई है।

Love and War Release Date Out: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ने भारतीय सिनेमा में अपने शानदार सफर के 30 साल पूरे कर लिए हैं। तीन दशकों के इस सफर में उन्होंने संजय लीला भंसाली ने एक से बढ़कर एक फिल्में डायरेक्ट की। उन्होंने इंडियन सिनेमा में खास कहानी कहने की शैली, यादगार किरदारों, शानदार म्यूजिक और ग्रैंड विजुअल्स से दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई है। इस खास मौके पर अब संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' की रिलीज की भी घोषणा हो गई है। तो चलिए जानते हैं यह मूवी कब रिलीज होगी? (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Ayushmann Khurrana-Sara Ali Khan की Udta Teer 9 अक्टूबर 2026 को होगी रिलीज)

Love and War Release on This Date

'लव एंड वॉर' इस दिन होगी रिलीज (Pic Credit: Instagram)

'लव एंड वॉर' का फैंस को इंतजार

अब संजय लीला भंसाली की अगली बड़ी फिल्म 'Love & War' को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर अभी से काफी बज बना हुआ है और इसे साल 2027 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक माना जा रहा है। इस मूवी में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की तिकड़ी देखने को मिलेगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Raaka: प्रेग्नेंट लेडी के रोल में दिखाई देंगी Deepika Padukone, जान्हवी-रश्मिका का ऐसा होगा किरदार)

संजय लीला भंसाली के 30 साल पूरे होने का यह खास मौका उनके शानदार फिल्मी सफर को सेलिब्रेट करने का अवसर है। अब दर्शकों की नजरें उनकी अगली फिल्म ‘Love & War’ पर हैं। तीन दशक तक भारतीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘Love & War’ के जरिए भंसाली दर्शकों के लिए क्या नया लेकर आते हैं।

End of Feed