Ramayana: रावण स्त्रोत पर Yash ने किया तांडव, देखें वीडियो

रणबीर कपूर और यश स्टारर रामायण का नया गाना रावण तांडव रिलीज हो गया है, जिसमें अभिनेता यश अपना रौद्र अवतार दिखाते नजर आ रहे हैं। दर्शकों को ये गाना काफी पसंद आ रहा है।

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर बिग बजट फिल्म रामायण रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। दीवाली 2026 पर रिलीज होने वाली ये फिल्म हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है क्योंकि ये भारत की सबसे महंगी वीएफएक्स हैवी मूवी है। मेकर्स लगातार इसके प्रोमो और गाने रिलीज कर रहे हैं, जिस लिस्ट में अब यश का गाना रावण तांडव भी जुड़ चुका है, जिसे मेकर्स ने कुछ देर पहले ही रिलीज किया है। इस गाने में यश भगवान शिव की प्रतिमा के सामने तांडव करते दिख रहे हैं ताकि भोलेनाथ खुश हो जाएं। रावण तांडव में यश ने जिस तरह से परफॉर्म किया है, उसे देखकर यही कहा जा सकता है कि जब वो स्क्रीन पर रावण बनकर आएंगे तो दर्शकों के मुंह खुले रह जाएंगे। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में रणबीर-यश की 'Ramayan' होगी टैक्स-फ्री, सीएम सुवेंदु अधिकारी ने की पुष्टि

Ramayana: शिव तांडव स्त्रोत पर Yash ने दिखाया रौद्र रूप, देखें वीडियो

Ramayana: शिव तांडव स्त्रोत पर Yash ने दिखाया रौद्र रूप, देखें वीडियो

दर्शकों को पसंद आया Yash का Ravana Tandav

मेकर्स ने जब से यश स्टारर फिल्म रामायण (Ramayana) का नया गाना रावण तांडव रिलीज किया है, तब से ही दर्शक इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। दर्शकों को यश स्टारर रावण तांडव खूब पसंद आ रहा है। ना केवल इसका साउंड डिजाइन बल्कि इस पर यश का डांस भी लोगों के दिलों को भा रहा है। दर्शक यश की जमकर तारीफ कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि वो पूरी तरह से कैरेक्टर में घुस चुके हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Ramayana की एडवांस बुकिंग रुकी, डिस्ट्रीब्यूटर्स-एग्जीबिटर्स में हुई लड़ाई

End of Feed