Yash Diwali Celebration: रावण बनकर बच्चों संग मस्ती करते दिखे यश, पत्नी राधिका और परिवार के साथ शेयर कीं प्यारी तस्वीरें

Yash Post: 'रामायण' में रावण बने यश ने दिवाली पर परिवार के साथ खास तस्वीरें शेयर की हैं। बच्चों आयरा और यथर्व के साथ उनका मस्ती भरा अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

फिल्म 'रामायण' में यश (Yash) का रावण वाला अंदाज देखकर लोग दंग रह गए हैं लेकिन इस बीच उनका नया रूप देखने को मिल रहा है। यहां न कोई युद्ध है और न ही भगवान राम से मुकाबला, बल्कि यश अपने बच्चों के साथ रावण बनकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। दिवाली पर शेयर की गई इन तस्वीरों में पत्नी राधिका पंडित और बच्चे आयरा और यथर्व भी हैं। खास बात यह है कि यश के साथ उनके बच्चों ने भी ऐसे मजेदार चेहरे बनाए कि फैंस का ध्यान उन्हीं पर टिक गया। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Ramayana में रावण का किरदार देख नाराज हुए नीतीश भारद्वाज, बोले- 'भारत की विरासत से खिलवाड़...')

yash

यश ने शेयर किया खास पोस्ट (pic credit-instagram)

यश ने शेयर किया खास पोस्ट

यश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर परिवार के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'आप सभी को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपके प्यार के लिए शुक्रिया।' अभिनेता के इस पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। दरअसल, 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने के बाद यश को दर्शकों से काफी प्यार मिल रहा है। फिल्म की शानदार कमाई के बीच दिवाली का त्योहार उनके लिए और भी खास बन गया। शेयर की गई तस्वीरों में से एक में यश अपने बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर सबसे ज्यादा मजेदार है। इसमें अभिनेता शीशे के सामने सेल्फी लेते दिख रहे हैं। यश ने इस दौरान रावण वाला लुक अपनाया हुआ है, जबकि उनके दोनों बच्चे भी मजेदार चेहरे बनाकर उनके साथ पोज दे रहे हैं। बच्चों का यह अंदाज देखकर ऐसा लग रहा है जैसे घर में भी रावण की पूरी टोली तैयार हो गई हो।

End of Feed