Ramayana Release Date Update: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म रामायण (Ramayana) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। फिल्म रामायण को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में मेकर्स ने फिल्म रामायण के स्टार्स के कई लुक जारी कर दिए हैं। इन सब के बीच फिल्म रामायण को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। मेकर्स ने नया पोस्टर जारी करते हुए रिलीज से जुड़ी जानकारी साझा की है। इस पोस्टर में रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी (Sai Pallavi), यश (Yash) और रवि दुबे (Ravie Dubey) भी नजर आ रहे हैं। फिल्म के ऐलान के बाद से ही इसकी रिलीज डेट को लेकर अलग-अलग चर्चाएं हो रही थीं, लेकिन अब मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर स्थिति साफ कर दी है।
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण की रिलीज डेट सामने आ गई है। (Image Source: Ramayana Movie)
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Ramayana में कैकेयी-मंथरा बनकर छाईं लारा दत्ता और शीबा चड्ढा, नए पोस्टर में दिखी भगवान राम के वनवास की झलक
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
नितेश तिवारी और फिल्म रामायण के मेकर्स ने फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया है। इसमें यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे भी दिखाई दे रहे हैं। नवरात्रि के मौके पर मेकर्स ने कैप्शन में बताया कि निर्माता नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) की फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ (Ramayana Part 1) 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में सभी प्रीमियम फॉर्मेट में रिलीज होगी। मेकर्स ने पोस्टर में यह भी बताया कि ‘रामायण’ हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। कैप्शन में लिखा था, 'नवरात्रि के शुभ अवसर पर, हम एक नए युग की शुरुआत का जश्न मना रहे हैं। ये राम के युग का आरंभ है।' आपको बता दें कि पहले खबर थी कि फिल्म 6 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Ramayana से रिलीज हुआ Arun Govil का पहला लुक, राजा दशरथ बन छाए एक्टर
कब से शुरू होगी एडवांस बुकिंग
‘रामायण पार्ट 1’ की एडवांस बुकिंग फिल्म की शानदार थिएट्रिकल रिलीज से 16 दिन पहले शुरू होगी। मेकर्स ने घोषणा की है कि एडवांस बुकिंग 20 अक्टूबर 2026 को दशहरा के मौके पर खुलेगी। फिल्म रामायण के नए पोस्टर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
