Ramayana Part 2 Release Date: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर और साउथ के सुपरस्टार अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' के साथ धूम मचाने के लिए तैयार हैं। रणबीर कपूर की 'रामायण पार्ट 1' की रिलीज में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। मूवी की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और फिल्म ने रिलीज होने के कई दिनों पहले ही करोड़ों रुपये की कमाई कर ली है। लेकिन हाल ही में रणबीर कपूर और यश की 'रामायण: पार्ट 2' को लेकर बड़ा अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर की ये फिल्म दिवाली 2027 पर रिलीज नहीं होगी। इसे कुछ वक्त के लिए टाला जा सकता है। मूवी की रिलीज में हो रही देरी की वजह भी सामने आई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में रणबीर-यश की 'Ramayana' होगी टैक्स-फ्री, सीएम सुवेंदु अधिकारी ने की पुष्टि
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण पार्ट 2' 2028 में दिवाली पर रिलीज हो सकती है। इस बारे में बात करते हुए मूवी से जुड़े सूत्र ने कहा, "रामायण नमित मल्होत्रा के लिए भावना है और वो ऐसा अनुभव जो कभी दर्शकों ने नहीं किया, वो पेश करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जहां एक तरफ पहला पार्ट रिलीज के लिए तैयार है, वहीं दूसरी ओर इसके सीक्वल को शूटिंग के लिए कुछ वक्त और चाहिए। जैसे कि सब जानते हैं, 'रामायण' का असली स्केल तो सेकंड पार्ट है, जहां असल में युद्ध शुरू होता है।"टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana इवेंट में फिसली Ranbir Kapoor की जुबान, कही ऐसी बात; लोग बोले- गलत आदमी को राम बना दिया
'रामायण: पार्ट 2' के बारे में बात करते हुए सूत्र ने आगे बताया कि नमित मल्होत्रा 'रामायण' के साथ वैश्विक स्तर पर छाप छोड़ने के लिए काफी कॉन्फिडेंट हैं। उन्होंने 'रामायण 2' के लिए भी पहले ही स्केल तैयार कर लिया है। प्रोडक्शन की लागत 3000 करोड़ रुपये फिल्म के हर फ्रेम में आपको नजर आएगी। बता दें कि 'रामायण: पार्ट 1' में रणबीर कपूर और यश के अलावा साई पल्लवी, रवि दुबे, लारा दत्ता और अरुण गोविल जैसे कई सितारे नजर आएंगे।
