Ramayana: सामने आया 'सिया राम' का स्पेशल पोस्टर, रणबीर कपूर-सई पल्लवी की जोड़ी ने जीता दिल

Ramayana's Siya Ram poster Out: निर्माताओं ने फिल्म 'रामायण' से 'सिया राम पोस्टर' का शानदार पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें रणबीर कपूर को भगवान राम और माता सीता के रूप में सई पल्लवी को देखा जा सकता है।

Ramayana's Siya Ram poster Out: मशहूर डायरेक्टर नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' को बड़े परदे पर देखने का उत्साह फैन्स के अंदर लगातार बना हुआ है। रविवार की रात मेकर्स ने अपने से 'सिया राम पोस्टर' को रिलीज करने का वादा किया था। फिल्म के ट्रेलर के बाद अब मेकर्स ने गणेश चतुर्थी के खास मौके पर फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। मेकर्स ने 'सिया राम' का स्पेशल पोस्टर रिलीज कर दिया है, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम और सई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आ रही हैं। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी जमकर चर्चा शुरू हो गई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Haiwaan Box Office Day 3: अक्षय-सैफ की 'हैवान' का हुआ बुरा हाल, 3 दिन में 10 करोड़ भी नहीं कमा पाई)

Ramayana Part 1 Poster Released

सामने आया 'सिया राम' का खूबसूरत पोस्टर (Pic Credit: Instagram)

सामने आया 'सिया राम' का खूबसूरत पोस्टर

'रामायण' का नया पोस्टर सोमवार सुबह मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर सामने आए इस पोस्टर में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में बेहद प्यार लग रहे हैं। वहीं सई पल्लवी माता सीता के किरदार में अपनी खूबसूरती और सादगी से ध्यान खींच रही हैं। पोस्टर में राम और सीता को वनवास के दौरान नदी के किनारे एक शांत और खूबसूरत माहौल में दिखाया गया है।

दोनों के बीच की बॉन्डिंग इस पोस्टर को और खास बनाती है। राम और सीता की छवि उस पौराणिक दुनिया की झलक दिखाती है, जिसकी लोगों ने अपने मन में कल्पना की है। पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, "सिया-राम के शाश्वत बंधन का जश्न।" पोस्टर को देखने के बाद से ही फैंस ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। कई यूजर्स ने रणबीर और सई की कास्टिंग की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों बिल्कुल वैसे ही नजर आ रहे हैं, जैसे उन्होंने राम और सीता की कल्पना की थी।

End of Feed