Ramayana: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) इन दिनों अपनी फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच में जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), यश (Yash), सई पल्लवी (Sai Pallavi) और सनी देओल (Sunny Deol) मुख्य भूमिका में हैं। रामायण में रणबीर भगवान राम का किरदार निभाएंगे। राम बनने के लिए एक्टर ने शराब और नॉन वेज सब छोड़ दिया है। एक्ट्रेस राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी पत्नी आलिया भट्ट के साथ पहुंचे थे। एक्टर रामलला के दर्शन करने के लिए धोती- कुर्ता पहनकर पहुंचे थे। मेकर्स जल्द फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।
Nitesh Tiwari and Ranbir Kapoor (credit pic: Instagram)
रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग मुंबई में होगी। फिल्म का पहला शेड्यूल 60 दिन का होगा। इसके बाद टीम 90 दिन के शूट के लिए लंदन जाएगी। मेकर्स शूटिंग से पहले सभी चीजें तय कर लेना चाहते हैं।
इस देश में होगी रामायण की शूटिंग
फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग रणबीर मुंबई में ही करेंगे। वहीं, फिल्म के दूसरे शेड्यूल में टीम को यश ज्वाइन करेंगे। यश के हिस्से की शूटिंग लंदन के स्टूडियो में होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, सनी देओल फिल्म में हनुमान के किरदार में होंगे। हनुमान के रोल के लिए एक्टर का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिलने वाला है। मेकर्स ने अभी तक ऑफिशियल स्टार कास्ट को अनाउंस नहीं किया है। फिल्म के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स को उम्मीद है कि ये फिल्म सुपरहिट होगी।
