बॉलीवुड

Rakul Preet Singh और Jackky Bhagnani की शादी की रस्में शुरू, अखंड पाठ के साथ हुआ शुभारंभ

Rakul Preet Singh And Jackky Bhagnani Wedding Rituals Starts: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, एक्टर और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी संग सात फेरे लेने के लिए तैयार हैं। खास बात तो यह है कि दोनों की शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं, जिसकी झलक रकुल प्रीत सिंह ने साझा की है।

Image

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी की रस्में शुरू

Rakul Preet Singh And Jackky Bhagnani Wedding Rituals Starts: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने अपनी फिल्मों से हमेशा लोगों का दिल जीता है। उनकी एक्टिंग का कोई जवाब नहीं है। खास तो यह है कि रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) जल्द ही एक्टर और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी संग सात फेरे लेने वाली हैं। सालों एक-दूजे को डेट करने के बाद रकुल और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) सात जन्मों के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इतना ही नहीं, रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी की रस्मों का शुभारंभ भी हो चुका है, जिसकी झलक खुद रकुल प्रीत सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की है।

रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) की शादी का फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दोनों की शादी की रस्मों की शुरुआत अखंड पाठ के जरिए हुई, जिससे जुड़ी झलक एक्ट्रेस ने साझा की है। इस तस्वीर में रकुल प्रीत सिंह अखंड पाठ में सिर पर दुपट्टा रखे नजर आईं। उनके चेहरे पर मुस्कान देखने लायक रही। रकुल प्रीत सिंह की ये फोटो देख फैंस भी बलाएं लेते नहीं थक रहे हैं। बता दें कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी इसी महीने की 21 तारीख को सात फेरे लेंगे।

रकुल प्रीत सिंह की शादी की रस्में शुरू

रकुल प्रीत सिंह की शादी की रस्में शुरू

गोवा में होगी रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी

रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) गोवा में 21 तारीख को परिवार और खास दोस्तों के बीच सात फेरे लेंगे। दोनों पहले मिडल ईस्ट में शादी करने वाले थे। लेकिन प्रधानमंत्री के 'वेड इन इंडिया' प्रचार के बाद दोनों ने भारत में ही शादी करने का फैसला किया। वहीं 22 तारीख को रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी का मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन होगा, जिसमें साउथ और बॉलीवुड के चर्चित सितारे नजर आएंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article