Ranbir Kapoor से पहले महेश बाबू को मिला था भगवान राम के किरदार का ऑफर? मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी

Ramayana Update: 'रामायण' में भगवान राम के रोल के लिए महेश बाबू को अप्रोच किए जाने की खबरों पर मेकर्स ने पहली बार चुप्पी तोड़ी। जानिए रणबीर कपूर को लेकर क्या बड़ा खुलासा हुआ।

Ramayana Update: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'रामायण' (Ramayana) पर सभी की नजरें टिकी हुई है। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। हाल ही में फिल्म रामायण का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में दिव्य लग रहे हैं। वहीं यश का रावण वाला लुक भी किलर है। सोशल मीडिया पर ये खबरें वायरल हो रही हैं कि 'रामायण' में भगवान राम के रोल के लिए पहले मेकर्स ने महेश बाबू को अप्रोच किया था। अब इन खबरों पर मेकर्स ने चुप्पी तोड़ दी है। आइए पूरी बात जानते हैं इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Awarapan 2: कब आएगा इमरान हाशमी की मूवी का धांसू ट्रेलर, मेकर्स ने दिया बड़ा अपडेट)

ranbir kapoor mahesh babu

क्या भगवान राम के लिए मेकर्स की पहली पसंद थे महेश बाबू (pic credit-instagram)

क्या भगवान राम के लिए मेकर्स की पहली पसंद थे महेश बाबू

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' की घोषणा के बाद से ही इसकी स्टारकास्ट को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। खबरें थीं कि भगवान राम के किरदार के लिए कई बड़े सितारों के नाम पर विचार किया गया था। हालांकि अब फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी ने साफ कर दिया है कि भगवान राम के रोल के लिए उनकी पहली और इकलौती पसंद रणबीर कपूर ही थे। कॉमिक-कॉन 2026 के दौरान स्क्रीन रैंट से बातचीत में नमित मल्होत्रा ने बताया कि शुरुआत से ही उन्होंने और नितेश तिवारी ने भगवान राम के किरदार के लिए रणबीर कपूर को चुना था। उन्होंने कहा कि रणबीर एक बड़े स्टार हैं और उन्हें किसी दूसरे विकल्प के बारे में सोचने की जरूरत ही नहीं पड़ी। उनका पहला लक्ष्य रणबीर को इस फिल्म के लिए तैयार करना था।

End of Feed