Ramayana Movie Hindi Review Live Updates: 'रामायण' ने एडवांस में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, क्रिटिक्स ने लुटाया प्यार
Ramayana Movie Review Release Date रामायण मूवी रिव्यु, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन LIVE Update: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), साई पल्लवी (Sai Pallavi) और यश (Yash) स्टारर फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' (Ramayana: Rise of a Legend) का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यहां जानिए फिल्म से जुड़े रिव्यू, दर्शकों का रिएक्शन और हर अपडेट।
Ramayana Movie Review रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी रामायण मूवी रिव्यु, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन LIVE Update: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' (Ramayana: Rise of a Legend) इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही है और अब इसकी रिलीज का समय आ गया है।
5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
'रामायण' 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। इसे IMAX फॉर्मेट में भी देखा जा सकेगा।
विदेशों में सामने आए फिल्म के शुरुआती रिव्यू
फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर लॉस एंजिल्स में हो चुका है। इसके बाद सामने आए शुरुआती रिव्यू में फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स, भव्यता और रणबीर कपूर-यश की एक्टिंग की तारीफ हुई है। हालांकि, कुछ समीक्षकों ने इसकी लंबाई, कहानी की रफ्तार और VFX को लेकर सवाल भी उठाए हैं।
4000 करोड़ रुपये है दोनों पार्ट का बजट
'रामायण' को दो पार्ट में बनाया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के दोनों पार्ट का कुल बजट करीब 4000 करोड़ रुपये है। इसमें दोनों फिल्मों के निर्माण और अन्य खर्च शामिल हैं। वहीं पहले पार्ट का अनुमानित बजट करीब 2000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स पर भी काफी काम किया गया है। इसके लिए ऑस्कर विजेता VFX कंपनी DNEG को जिम्मेदारी दी गई है।
ये सितारे निभा रहे हैं अहम किरदार
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में हैं। इनके अलावा अरुण गोविल राजा दशरथ, लारा दत्ता कैकेयी, शीबा चड्ढा मंथरा, काजल अग्रवाल मंदोदरी और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में विवेक ओबेरॉय और कुणाल कपूर भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
रणबीर और यश की एक्टिंग पर टिकी नजरें
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण के किरदार में दिखाई देंगे। दोनों सितारों को पहली बार इस तरह के पौराणिक किरदारों में देखना दर्शकों के लिए खास होने वाला है।
