Ramayana LA Premiere: लॉस एंजिल्स में रणबीर कपूर-यश का दिखा शानदार अंदाज, Sai Pallavi की सादगी फिदा हुए फैन्स

Ramayana LA Premiere: मेकर्स ने रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' का लॉस एंजिल्स में ग्रैंड प्रीमियर होस्ट किया। इस दौरान फिल्म की स्टार कास्ट के लुक्स और उनके स्टाइलिश अंदाज ने सभी का ध्यान खींचा।

Ramayana LA Premiere: रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' की रिलीज का समय धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है। इस मूवी की एडवांस बुकिंग भी जारी है। फिल्म को देखने के लिए फैन्स बेहद उत्साहित हैं। हाल ही में फिल्म का लॉस एंजिल्स में ग्रैंड प्रीमियर होस्ट किया गया। इस प्रीमियर से सामने आई तस्वीरों और वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इस खास मौके पर रणबीर कपूर और यश का स्टाइलिश और डैशिंग अवतार देखने को मिला, वहीं दूसरी ओर दोनों एक-दूसरे को गले भी लगाया। फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा भी फिल्म के प्रीमियर के दौरान शामिल रहे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: King: शाहरुख खान-करीना कपूर का होगा धमाकेदार डांस नंबर, दिखेगी 'Chammak Challo' वाली एनर्जी)

Ramayana LA Premiere

लॉस एंजिल्स में हुआ 'रामायण' का ग्रैंड प्रीमियर

लॉस एंजिल्स में हुआ 'रामायण' का ग्रैंड प्रीमियर

रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' का ग्रैंड प्रीमियर लॉस एंजिल्स स्थित एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स के डेविड गेफेन थिएटर में होस्ट किया गया। इस इवेंट का मकसद भारतीय दर्शकों के साथ-साथ पश्चिमी देशों के सिनेमा प्रेमियों तक भी भारतीय पौराणिक महाकाव्य की कहानी को पहुंचाना था। प्रीमियर के दौरान फिल्म की स्टारकास्ट ने रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। उन्होंने मीडिया के सामने पोज भी दिए।

रणबीर कपूर-यश ने जीता फैंस का दिल

रणबीर कपूर इस मूवी में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। उनकी मुस्कान और स्टाइलिश लुक ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया। रणबीर को अपने प्रशंसकों के लिए ऑटोग्राफ देते और उनके साथ सेल्फी लेते हुए भी देखा गया। हालांकि इस इवेंट का सबसे खास पल तब देखने को मिला, जब उन्होंने अपने को-स्टार यश को गले लगाकर उनका स्वागत किया।

End of Feed