Ramayana First Review: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रणबीर कपूर-साई पल्लवी की फिल्म देखे पर दिया रिएक्शन, बोले 'हमें गर्व है कि...'

Maharashtra CM Devendra Fadnavis on Ramayana: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी स्टारर 'रामायण पार्ट 1' काफी लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राइटर और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​से 'रामायण' को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि इसकी क्वालिटी देखकर मैं भी दंग रह गया।

Maharashtra CM Devendra Fadnavis on Ramayana: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय डायरेक्टर नितेश तिवारी भारतीय पौराणिक कथाओं की सबसे बड़ी कहानी 'रामायण' पर फिल्म बना रहे हैं। बीते कई महीनों से फिल्म की शूटिंग जोरों-शोरों से चल रही है। इस फिल्म में भगवान राम की भूमिका रणबीर कपूर और देवी सीता का किरदार साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी निभाती नजर आएंगी। प्रभास और कृति सेनॉन की फिल्म 'आदिपुरुष' देख निराश हुए लोगों को अब नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण पार्ट 1' का इंतजार है। हरकोई फिल्म की कहानी को काफी संवेदनशील रहा है। मेकर्स भी नहीं चाहते है कि फिल्म की कहानी को लेकर किसी भी तरह का मुद्दा बनाया जाए। मुंबई में चल रहे वेव्स समिट 2025 में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने भी 'रामायण' के प्रति अपने विचार साझा किए हैं।

Devendra Fadnavis on Ramayana

कुछ दिनों पहले रणबीर कपूर ने कन्फर्म करते हुए बताया था कि 'रामायण पार्ट 1' की शूटिंग पूरी हो गई है। ऐसे में अब मुंबई में हो रहे वेव्स समिट 2025 के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राइटर और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा से 'रामायण' के बारे में बात की और अपना रिएक्शन दिए। देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'मुझे लागत है कि हम इस दुनिया में सबसे पुराने कहानीकार हैं। हमारा म्यूजिक, नाटक और आर्ट सबसे पुरानी है। हम सभी इसे बस नए तरीके से लोगों के बीच पेश करना चाहते हैं।'

End of Feed