फिल्म रामायण के मेकर्स ने बीते दिन नया गाना मंगल रंग रिलीज किया था, जिसमें दर्शकों को राम-सीता विवाह की झलक देखने को मिली। जहां दर्शकों ने रणबीर कपूर और साई पल्लवी की तारीफ की, वहीं वो मंगल रंग गाने की धुन की आलोचना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि मंगल रंग की धुन कव्वाली जैसी लग रही है। कई सारे लोग इस कारण बीते दिन से ही मंगल रंग के कम्पोजर एआर रहमान को ट्रोल कर रहे हैं। ट्रोलिंग के इस दौर में अब सबूत पेश करने की दौड़ भी लग गई है। इंटरनेट पर कुछ यूजर्स ने सबूत देते हुए बताया है कि एआर रहमान ने अपने ही 26 साल पुराने गाने की धुन चोरी करके मंगल रंग गाना बनाया है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: OMG: रश्मिका मंदाना का बचाव करने आए जावेद अख्तर तो खुद ही हो गए ट्रोल
Ramayana: AR Rahman ने 26 साल पुराने गाने से कॉपी की 'Mangal Rang' गाने की धुन? देखें सबूत
क्या AR Rahman ने कर डाला खुद का ही गाना चोरी?
अक्सर देखा गया है कि संगीतकार विदेशी गानों को या फिर किसी संगीतकार के पुराने गाने की धुन को चोरी करके नया गाना बनाते हैं लेकिन एआर रहमान पर आरोप लग रहा है कि उन्होंने रामायण का नया गाना मंगल रंग खुद के ही 26 साल पुराने गाने एन्ना सोला पोगिराई से कॉपी करके बनाया है। ये गाना साउथ कलाकार अजीत की मूवी कंदुकोंडेन कंदुकोंडेन में था। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Ramayana Advance Booking: Ranbir Kapoor-Yash ने कमाए 20 करोड़, ग्लोबली बजा डंका
एक व्यक्ति ने सबूत पेश करते हुए लिखा है, "एआर रहमान ने रामायण काल में कव्वाली डाल दी है... क्या ग्रेट कम्पोजर हैं। मैं दोनों ही वीडियोज को लगा रहा हूं, खुद फैसला करो।" तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, "रामायण के मेकर्स वीएफएक्स पर ही ध्यान देते रह गए और यहां एआर रहमान ने गेम कर दिया है।"
इंटरनेट पर लोग उठा रहे हैं सवाल
जब से लोगों ने ऐसे वीडियोज शेयर करना शुरू किए हैं, तब से ही लोग एआर रहमान और रामायण के मेकर्स पर सवाल खड़े कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इतने बड़े प्रोजेक्ट के हर डिपार्टमेंट पर ध्यान देना चाहिए। एक तो पहले से ही रामायण के गाने लोगों के साथ कनेक्ट नहीं कर रहे हैं और ऊपर से अब कॉपिड होने की बात सामने आ रही है। वैसे आपका इस पूरे मसले पर क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
