Ramayana: साई पल्लवी से पहले ये हसीना बनने वाली थी सीता, स्क्रीन टेस्ट होने के बाद रणबीर कपूर स्टारर को मारी ठोकर

This Actress Was the First Choice for Sita Role in Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' में माता सीता के रोल में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी को कास्ट किया गया है। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 'रामायण' में सीता के रोल के लिए साई पल्लवी पहली पसंद नहीं थीं।

This Actress Was the First Choice for Sita Role in Ramayana: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय डायरेक्टर नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' के पहले पार्ट की शूटिंग बड़े जोरों-शोरों से चल रही है। इस मूवी में भगवान राम के किरदार के लिए नितेश तिवारी ने रणबीर कपूर को चुना है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ इस फिल्म में माता सीता का किरदार साई पल्लवी निभाने वाली हैं। रणबीर-साई की शूटिंग सेट से कई पिक्स इंटरनेट पर लीक हुईं। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक साई पल्लवी (Sai Pallavi) फिल्म में सीता की भूमिका के लिए पहली पसंद नहीं थीं।

Sai Pallavi Was Not The First Choice for Sita Role in Ramayana

साउथ डायरेक्टर प्रशांत नील की ब्लॉकबस्टर मूवी 'केजीएफ 2' में लीड रोल निभा चुकीं श्रीनिधि शेट्टी (Srinidhi Shetty) ने हाल ही में खुलासा किया कि फिल्म 'रामायण' में सीता के लिए पहली पसंद थीं। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने स्क्रीन टेस्ट भी दिया था। एक्ट्रेस इस फिल्म को ना करने का कारण बताते हुए कहा कि ऑडियंस पहले भी उन्हें और यश को 'केजीएफ 2' में देख चुकी है और इस मूवी में दोनों को प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखना अजीब लगेगा।

End of Feed