'Ramayana की सफलता से जल रहे हैं कुछ लोग'- Ram Gopal Varma ने आलोचकों पर साधा निशाना

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 15, 2026, 01:11 PM IST

Ram Gopal Varma on Ramayana Budget And Collection: ‘रामायण’ (Ramayana) की बॉक्स ऑफिस सफलता के बीच फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने फिल्म के आलोचकों पर निशाना साधा है।

Ram Gopal Varma on Ramayana Budget And Collection: फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) ने एक बार फिर नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की फिल्म रामायण (Ramayana) की तारीफ की है। फिल्म की रिलीज के बाद से ही वो इसके बड़े फैन बने हुए हैं और सोशल मीडिया पर लगातार अपनी राय रख रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने फिल्म के विजुअल्स, कहानी और स्टार्स की एक्टिंग की जमकर तारीफ की थी। अब उन्होंने फिल्म की कमाई और इसके बजट को लेकर हो रही चर्चाओं पर अपनी बात रखी है। निर्देशक का मानना है कि फिल्म की सफलता के बावजूद कुछ लोग इसकी उपलब्धियों को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों पर तंज कसते हुए फिल्म के भविष्य और इसके दूसरे पार्ट को लेकर भी अपनी राय शेयर की है।

Ram Gopal Varma on Ramayana Budget And Collection

‘रामायण’ बन रही सबसे बड़ी हिट, फिर भी शोर मचा रहे जलने वाले लोग; राम गोपाल वर्मा का तंज (Image Source: IMDb)

'रामायण की सफलता से जल रहे हैं कुछ लोग'

राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने बताया कि उनकी मां भी फिल्म की सफलता से काफी प्रभावित हैं। निर्देशक के मुताबिक, उनकी मां ने उनके करियर की बेहतरीन फिल्मों के लिए भी ऐसा नहीं किया था, लेकिन अब वो अपने अपार्टमेंट में काम करने वाले कर्मचारियों और सिक्योरिटी गार्ड्स के लिए ‘रामायण’ के टिकट खरीद रही हैं। उन्होंने लिखा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ रही है और इंडियन की सबसे बड़ी हिट बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसके बावजूद कुछ लोग इसकी कमाई को पर्याप्त नहीं मान रहे हैं। वर्मा ने कहा कि फिल्म की सफलता के बीच भी कुछ जलने वाले लोग लगातार शोर मचा रहे हैं।

End of Feed