अमिताभ-अभिषेक संग 'सरकार 4' नहीं बनाएंगे राम गोपाल वर्मा, 'धुरंधर' की सफलता देख लिया फैसला

Ram Gopal Varma Not Making Sarkar 4: कुछ दिनों पहले राम गोपाल वर्मा ने खुद यह बात कबूल की थी कि वो 'सरकार 4' बनाने जा रहे हैं। 'धुरंधर' के इम्पैक्ट को देखने के बाद अब राम गोपाल वर्मा ने 'सरकार 4' को बनाने का फैसला ड्राप कर दिया है।

Ram Gopal Varma Not Making Sarkar 4: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप डायरेक्टर्स में से एक राम गोपाल वर्मा ने एक समय कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया था, जिसमें से एक 'सरकार' फ्रेंचाइजी भी है। राम गोपाल वर्मा ने बताया था कि वो 'सरकार' मूवी के चौथे पार्ट को बनाने की तैयार कर रहे हैं। 'सरकार 4' के माध्यम से राम गोपाल वर्मा एक बार फिर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के साथ हाथ मिलाने के लिए तैयार थे। मगर अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक राम गोपाल वर्मा ने रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का लोगों पर पड़े प्रभाव के बाद 'सरकार 4' को बनाने का फैसला ड्राप कर दिया है।

Ram Gopal Varma Not Making Sarkar 4

Pic Credit: Instagram

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक राम गोपाल वर्मा को लगता है कि 'धुरंधर' के बार 'सरकार' या कोई भी गैंगस्टर मूवी चल पाएगी। डायरेक्टर ने आगे कहा, 'पहले मेरी सारी गैंगस्टर फिल्में 'द गॉडफादर' से प्रेरित थीं, चाहे वो सत्या हो, कंपनी हो या सरकार हो। मैंने फिल्में बनाते रहना चाहता था। मुझे बाद लगता था कि मुझे सेट पर जाना है और फिल्म बन जाएगी।' (यह भी पढ़ें: 'लापता लेडीज' फेम इस हसीना को डेट कर रहे हैं Rohit Saraf !! जानिए सच)

End of Feed