Ram Charan: सुपरस्टार रामचरण के नाम बड़ी उपलब्धि, इंस्टाग्राम पर हुए सबसे तेज 9 मिलियन फॉलोअर्स

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 09:28 PM IST

Ram Charan Instagram Followers: साउथ के सुपरस्टार राम चरण ने अपने नाम एक और उपलब्धि दर्ज कर ली है। इस साल फिल्म आरआरआर में मुख्य भूमिका निभाने वाले रामचरण की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है। उनके इंस्टाग्राम पर भी लगातार फॉलोअर्स बढ़ रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • साउथ सुपरस्टार रामचरण ने अपने नाम बड़ी उपलब्धि कर ली है।
  • वह सबसे तेज 9 मिलियन फॉलोवर्स हासिल कर लिए हैं।
  • उन्होंने सुपरस्टार प्रभास को भी पीछे छोड़ दिया है।

Ram Charan Instagram Followers: साउथ की फिल्मों के स्टार कोनिडेला राम चरण तेजा जिन्हें राम चरण (Ram Charan) के नाम से भी जाना जाता है, इस समय रामचरण देश के कुछ सबसे बड़ी फैन फॉलोइंग वाले एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। फेमस तेलुगु अभिनेता चिरंजीवी के बेटे राम चरण ने शानदार एक्टिंग स्किल्स के साथ इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई हुई है। एक एक्टर होने के नाते रामचरण के सिर्फ साउथ इंडिया में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में फैंस मौजूद हैं।

Ram charan

Ram charan

साल 2007 में रामचरण में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। हालांकि अपनी दूसरी फिल्म ‘मगधीरा’ के साथ रामचरण ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था यह फिल्म साल 2013 तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगू फिल्म बन गई थी।

End of Feed